Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, जानिए किस स्टार को मिली सबसे ज्यादा फीस?

Hanuman Ansh Star Cast Fees: 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या को सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये फीस मिली है.

Hanuman Ansh Star Cast Fees
Hanuman Ansh Star Cast Fees

Hanuman Ansh Star Cast Fees: नीम करोली बाबा की इंस्पायरिंग लाइफ पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर अनस्टॉपेबल बनकर उभरी है. महज 2 करोड़ के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसा गदर मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है. 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस की जानकारी भी सामने आ चुकी है. आइए जानते हैं कि नीम करोली बाबा का रोल प्ले करने वाले एक्टर शोभिनव सत्या और बाकी स्टार्स को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है…

शोभिनव सत्या को मिली हाईएस्ट फीस

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के स्टार्स को करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में फीस मिली है. फिल्म में नीम करोली बाबा का आइकॉनिक रोल निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या को सबसे ज्यादा लगभग 15 लाख रुपये फीस दी गई है.

---विज्ञापन---

असिस्टेंट डायरेक्टर से बने लीड एक्टर

शोभिनव सत्या ने हाल ही में खुलासा किया कि वे शुरुआत में इस मूवी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. जिस एक्टर को नीम करोली बाबा के रोल के लिए कास्ट किया गया था, उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. इसके बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने शोभिनव को यह रोल ऑफर किया, जिसे उन्होंने परफेक्टली निभाया.

बाकी स्टारकास्ट की फीस डिटेल्स

फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल प्ले करने वाले चंदन के आनंद को 8 लाख रुपये मिले हैं. वहीं यंग नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट विहान शेडगे को लगभग 5 लाख रुपये फीस मिली है. इसके अलावा अनिल रस्तोगी को 4 लाख, पूर्णिमा तिवारी को 3.5 लाख और गुलशन पांडे को 3 लाख रुपये दिए गए हैं.

---विज्ञापन---

32 दिनों में 130 करोड़ पार

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस रन सच में माइंड-ब्लोइंग रहा है. सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में 32 दिनों के अंदर कुल 131.63 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है, जो कि इसके बजट का कई गुना ज्यादा है.

कम बजट, बड़ा कमाल

बिना किसी भारी-भरकम स्टारकास्ट और प्रमोशन के ‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट और इमोशन में दम हो, तो छोटी फिल्में भी इतिहास रच सकती हैं. सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स के इस काम की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 06:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola