Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर राजेश शर्मा ने कीड़े के काटने की खबर को बताया झूठ, 2 महीने पहले इस वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

Actor Rajesh Sharma: दो महीने पहले एक्टर राजेश शर्मा को लेकर खबर आई थी कि उन्हें फिल्म सेट पर एक कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि एक्टर की टीम ने इस खबर को गलत बताया. अब इस मामले में खुद राजेश शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

Actor Rajesh Sharma addresses film set illness reports

Actor Rajesh Sharma: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा पिछले दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में रहे. खबर थी कि एक्टर को प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फैंस उस समय एक्टर की सेहत को लेकर चिंता में पड़ गए थे. एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दावा किया गया कि उनके पैर में भयानक इन्फेक्शन हुआ है और ये इंफेक्शन ‘फौजी’ के सेट पर किसी कीड़े के काटने के चलते हुआ है. इन दावों को एक्टर की टीम ने पहले खारिज किया था. वहीं अब खुद राजेश शर्मा ने इसपर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि अब वो ठीक हैं. वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन इसका ‘फौजी’ की शूटिंग से कोई लेना-देना नहीं है. एक्टर ने विस्तार से बताया कि आखिर क्यों उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

‘फौजी के सेट पर कुछ नहीं हुआ’

‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए एक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी समय से दाहिने पैर में स्किन से संबंधित समस्या थी. उन्हें कुछ इंफेक्शन हुआ था, जो बाद में गंभीर हो गई क्योंकि उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया था. इस वजह से उन्हें अस्पताल का रुख करना पड़ा. एक्टर ने ये भी साफ किया कि इस मेडिकल इमरजेंसी के पीछे प्रभास स्टारर ‘फौजी’ की शूटिंग का कोई कनेक्शन नहीं था, ये उनके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल के चलते हुआ.

---विज्ञापन---

राजेश शर्मा ने बताया हॉस्पिटल में भर्ती होने का कारण

खुद के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर राजेश शर्मा ने कहा- ‘फौजी के सेट पर कीड़े के काटने की बात गलत है. प्रभास की फिल्म के सेट पर मुझे कुछ नहीं हुआ. इसके लिए न तो प्रभास जिम्मेदार हैं और न ही यूनिट का कोई अन्य सदस्य. वो बहुत ही अच्छे लोग हैं. हैदराबाद में शूटिंग के दौरान कुछ नहीं हुआ था, वहां सब ठीक था. कोलकाता लौटने के एक-दो दिन बाद मेरी स्थिति बिगड़ी थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरा ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा था और शुरुआत में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया.’

अब कैसी है राजेश शर्मा की तबियत?

इसपर बात करते हुए राजेश शर्मा ने आगे कहा, ‘मेरे दाहिने पैर में पहले से स्किन इंफेक्शन की समस्या था और डायबिटीज के चलते ये बढ़ गई. हालांकि, अब मेरा इलाज हो चुका है और मैं ठीक हूं. जल्दी ही काम पर भी वापसी करूंगा.’ बता दें दो महीने पहले एक्टर को स्टार सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा की हेल्थ को लेकर पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘कीड़े के काटने’ के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है. सुदीपा चटर्जी और उनके पोस्ट के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘वो मेरी अच्छी दोस्त हैं, चिंता के चलते उन्होंने वो पोस्ट किया था. लेकिन, उन्हें गलत जानकारी मिली थी.’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 05:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola