Friday, 2 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात! डेटिंग रूमर्स के बीच ‘रूपा’ का पोस्टर वायरल

गोविंदा कोमल रानी के अफेयर की अफवाहों के बीच उनकी फिल्म 'रूपा' का फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जानिए क्या बोले यूजर्स?

govinda komal rani swarnkar
गोविंदा और कोमल रानी की फिल्म 'रूपा' का फर्स्ट लुक आउट

Govinda-Komall Rani: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं. खास बात यह है कि फिल्म से ज्यादा दोनों अपनी कथित डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच ‘रूपा’ का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें गोविंदा और कोमल रानी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

एक-दूसरे की बाहों में दिखे गोविंदा-कोमल

कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘रूपा’ का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में गोविंदा और कोमल रानी एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं. दोनों का अंदाज काफी रोमांटिक है. पोस्टर सामने आते ही फैंस का ध्यान इस जोड़ी पर टिक गया है.

---विज्ञापन---

कोमल ने शेयर किया पोस्टर

कोमल ने पोस्टर शेयर करते हुए सिर्फ फिल्म का नाम ‘रूपा’ लिखा है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी भी गोविंदा ने संभाली है. फिल्म में वह खुद लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ कोमल रानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

कैप्शन ने खींचा ध्यान

फिल्म के पोस्टर के अलावा कोमल रानी ने गोविंदा के साथ एक और तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में दोनों बेहद करीब और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. कोमल साड़ी में दिखाई दे रही हैं, जबकि गोविंदा ने व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक जींस पहनी हुई है, जो उनका चिर-परिचित अंदाज है.

कोमल ने कैप्शन में लिखी ये बात

सबसे ज्यादा ध्यान कोमल के इस फोटो के कैप्शन ने खींचा. उन्होंने तस्वीर के साथ ‘रूपा’ लिखा. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चल रही डेटिंग की चर्चाओं के साथ फिल्म को लेकर भी उत्सुक्ता बढ़ा दी है.

पोस्ट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

कोमल रानी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने दोनों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और ‘रूपा’ का इंतजार करने की बात कही. वहीं, कुछ यूजर्स ने पोस्टर और दोनों की नजदीकियों को लेकर मजेदार कमेंट भी किए.

---विज्ञापन---

यूजर्स के रिएक्शन की आई बाढ़

एक यूजर ने फिल्म का इंतजार करने की बात कही, जबकि दूसरे ने पोस्टर को फिल्म के बजट से जोड़ते हुए मजाक किया. एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि अब दोनों ने ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ वाला अंदाज अपना लिया है.

फिल्म की रिलीज डेट क्या?

फिलहाल, गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर दोनों की तरफ से कोई अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है. वहीं, ‘रूपा’ की रिलीज डेट को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि फिल्म की कहानी और यह नई जोड़ी पर्दे पर दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 02, 2026 01:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola