Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda: कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर साधा निशाना! क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास, बोलीं- ‘अपने पति को…’

गोविंदा संग रूमर्ड अफेयर की खबरों के बीच बिना नाम लिए कोमल रानी ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सुनीता आहूजा पर बड़ा आरोप लगाया है.

Komal rani swarnkar
गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों के बीच कोमल रानी स्वर्णकार ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी कथित नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. दोनों का नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है. हाल ही में दोनों के लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचने के बाद एक बार फिर इनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, गोविंदा इन खबरों पर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बता चुके हैं. अब कोमल रानी ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है.

कोमल रानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

कोमल रानी ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट में जिस तरह की बातें लिखी गई हैं, उसके बाद सोशल मीडिया पर इसे गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा जा रहा है.

---विज्ञापन---

बिना नाम लिए कोमल का इशारा

कोमल ने लिखा कि जो महिला सालों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, उसकी बद्दुआ किसी को नहीं लगेगी. उन्होंने आगे कहा कि जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई तीसरा व्यक्ति नहीं तोड़ सकता. उन्होंने ‘कौआ कान ले गया’ वाली कहावत का जिक्र करते हुए लिखा कि लोग इतने भी बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कौए के पीछे भागने लगें.

‘क्या यह दर्द है या कोई साजिश?’

अपने पोस्ट में कोमल ने आगे सवाल उठाया कि कोई महिला अपने दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय उसे सबके सामने दिखाने में क्यों दिलचस्पी रखेगी. उन्होंने दावा किया कि किसी व्यक्ति को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर में बैठने के लिए मजबूर करना और पूरी तरह अलग-थलग कर देना सही नहीं है.

---विज्ञापन---

कोमल ने नोट में और क्या लिखा?

उन्होंने लिखा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा व्यवहार किसी मानसिक परेशानी की वजह से है या फिर इसके पीछे कोई सोची-समझी रणनीति है?

‘मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो’

कोमल ने अपने नोट में यह भी कहा कि अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद किया जाए. उन्होंने भगवान से हर अच्छे इंसान को ‘ऐसी चालाक’ औरतों से बचाने की बात भी कही.

---विज्ञापन---

फिर चर्चा में गोविंदा-सुनीता

हालांकि, कोमल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन गोविंदा के साथ उनके नाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस पोस्ट ने एक बार फिर अभिनेता की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है.

First published on: Sep 26, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola