---विज्ञापन---
8 हफ्ते से Netflix पर बवाल काट रही है ये फिल्म, कहानी में कूट-कूट कर भरा है एंटरटेनमेंट
Netflix पर इन दिनों एक फिल्म बीते 8 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं इस मूवी को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और टॉप 10 ट्रेंडिंग में जगह बनाए हुए है.
नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि, ऐसी कई फिल्में और सीरीज होती हैं, जो रिलीज के कई हफ्तों बाद भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करती रहती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो रिलीज के 8 हफ्ते बाद भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं, इस फिल्म को अब तक 32 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
टॉप 10 में ट्रेंड कर रही ये फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने सिनेमाघरों में भी शानदार प्रदर्शन किया था. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है. तो चलिए, जानते हैं इसके बारे में.
भूत बंगला में नजर आए ये कलाकार
हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ की, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार नजर आए हैं.
भूत बंगला ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 269.30 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है. वहीं, भारत में इसने 182 करोड़ रुपये की कमाई की है.
क्या है फिल्म भूत बंगला की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह लंदन में रहने वाले अर्जुन आचार्य की कहानी है, जिसे पता चलता है कि भारत के मंगलपुर में उसके दादा दुष्यंत महाराज की एक प्राचीन और आलीशान हवेली है, जो उसकी बहन मीरा के नाम पर है. इसके बाद अर्जुन अपनी बहन की शादी उस हवेली में करने का फैसला करता है. लेकिन वह एक शापित हवेली होती है, जहां से दुल्हन गायब हो जाती है. इसके बाद शादी के दौरान अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं। यह फिल्म आपको डराने के साथ-साथ खूब हंसाएगी भी.
9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म
बता दें कि ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ओटीटी पर यह 12 जून को रिलीज हुई थी. ओटीटी पर रिलीज के बाद से यह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ‘भूत बंगला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नौवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को IMDb पर 5 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.