Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो मुझे गाली देती है…’ पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कामयाबी के लिए…’

Govinda Breaks Silence on Wife Sunita Ahuja Allegations: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता द्वारा लगाए सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हैं. जहां उन्होंने मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरों पर जवाब दिया है.

Sunita Ahuja Govinda
Sunita Ahuja Govinda

Govinda Breaks Silence on Wife Sunita Ahuja Allegations: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी तलाक की खबरों से हट कर लंबे समय बाद अपनी कमबैक फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. इसके पहले गोविंदा आए दिन तलाक की अफवाहों और पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों की वजह से चर्चा में बने रहते थे. साल 2025 में तो गोविंदा की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. सुनीता अहूजा ने कई इंटरव्यूज में बताया कि गोविंदा का एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. हाल ही में गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता द्वारा लगाए सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

अफेयर के आरोपों पर क्या बोले गोविंदा?

हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता द्वारा लगाए अफेयर के आरोपों और उन एक्ट्रेस का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी उस एक्ट्रेस का नाम नहीं लेंगे. गोविंदा ने कहा, ‘मुझे यही समझाया गया है कि कभी किसी लड़की का नाम बदनाम नहीं करना. मुझ पर ये एक शर्त है. मैं हमेशा तमीज से रहा करता हूं. मुझे उस वक्त लगता था कि जब भी मैं प्यार से काम करूंगा, तो कभी किसी को ऐसा नहीं लगेगा कि ये वासना के लिए है. मेरे लिए प्रेम एक अलग देवी है.’

---विज्ञापन---
Sunita Ahuja-Govinda

मुझे प्यार से गाली देती…

गोविंदा ने सुनीता आहूजा के आरोपों का जवाब देते हुए आगे कहा, ‘वो तो मुझे प्यार से गाली देती है और मैं वो भी खा लेता हूं. क्योंकि मुझे ऐसा लगता है. अगर वो मेरे साथ नहीं होती तो हमें इस तरह की कामयाबी कभी नहीं मिलती. हमारे घर में जितने भी बच्चे बड़े हुए और कामयाब हुए, उसमें उसका बहुत बड़ा योगदान है. वो घर के सभी के साथ दयालु और ममता के साथ रही हैं.’ इस दौरान गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर जवाब देते हुए कहा, ऐसी बहुत ही चीजें हैं, जिसे शब्दों में तो कभी बयां नहीं की जा सकता है. अगर मैं उसे बाहरी रूप से उसे समझाने की कोशिश करूं, तो क्या किसी दूरी बनाने के लिए उस पर आरोप और तोहमत लगाना जरूरी है? क्या कामयाबी के लिए अपनों की बुराई जरूरी है? कई बार ये थोड़ा आसान होता है.’

First published on: Aug 10, 2026 01:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola