Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना फिल्म, ना टीवी शो, ना YouTube चैनल! इस हसीना ने ऐसे कमाए करोड़ों रुपये

Actress Shocking Earing: बॉलीवुड और टीवी की इस एक्ट्रेस ने बिना किसी फिल्म, टीवी शो और यूट्यूब चैनेल के घर बैठे करोड़ों की कमाई कर ली है.

Actress Shocking Earing: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपने परिवार या ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय देने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कमाई को लेकर चर्चा में हैं. सभी जानते हैं कि गौहर खान इन दिनों काम से दूर अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. इसके बावजूद एक्ट्रेस ने हाल ही में करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया है. दरअसल, गौहर खान ने मुंबई के वर्सोवा स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है, जिससे उन्हें करीब 88 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है. इस तरह गौहर खान ने बिना किसी फिल्म, टीवी शो या यूट्यूब चैनल के अपनी प्रॉपर्टी से करोड़ों रुपये का फायदा कमाया है.

88 प्रतिशत का हुआ मुनाफा

सीआरई मैट्रिक्स की ओर से जारी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, गौहर खान ने मुंबई के वर्सोवा स्थित अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 6.01 करोड़ रुपये में बेच दिया है. गौहर खान ने यह अपार्टमेंट 12 साल पहले, नवंबर 2014 में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब इसे बेचने पर उन्हें करीब 88 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस डील का रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर 2026 को वर्सोवा स्थित शिव कुटीर सहकारी आवास सोसायटी लिमिटेड, एसवीपी नगर, अंधेरी वेस्ट में मौजूद प्रॉपर्टी के लिए किया गया था.

---विज्ञापन---

इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

गौहर खान का यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है और दो मंजिलों में फैला हुआ है. इसका सुपर बिल्ट-अप एरिया 2,340 वर्ग फुट (217.47 वर्ग मीटर), जबकि बिल्ट-अप एरिया 1,872 वर्ग फुट (173.98 वर्ग मीटर) है. डॉक्यूमेंट में इस डील के साथ मिलने वाली कार पार्किंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. गौहर खान ने अपना यह अपार्टमेंट 6.01 करोड़ रुपये में बेचा है. वहीं, खरीदारों ने इस लेन-देन के लिए 36.06 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है.

प्रॉपर्टी बेचकर हुआ करोड़ों का फायदा

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, गौहर खान ने नवंबर 2014 में यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब इसे 6.01 करोड़ रुपये में बेचने पर उन्हें 2.81 करोड़ रुपये का अंतर मिला है. यानी खरीद मूल्य के मुकाबले प्रॉपर्टी की बिक्री कीमत में करीब 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2026 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola