Ranveer Singh Action in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 14 दिन हो गए हैं. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ और दुनियाभर में 1500 करोड़ के पार कमाई पहुंच गई है. एक तरफ जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ हो रही है, वहीं, इस फिल्म के विदेशी एक्शन डायरेक्टर ने ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के काम को लेकर एक बड़ी बात कह दी है.
रणवीर एक जानवर हैं…
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 4 घंटे की हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस से भरी फिल्म है. अपने इस विजन को साकार करने के लिए उन्होंने एक्शन एक्सपर्ट ओह सी यंग, यानिक बेन, एजाज गुलाब और रमजान बुलुत के साथ फिल्म के एक्शन पर काम किया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के एक्शन डायरेक्टर ओह सी यंग ने रणवीर सिंह के काम की तारीफ की. उन्होंने बताया कि रणवीर हर फाइट सीन की तैयारी के लिए हर एक मूव को लिखकर रखते थे. इसके साथ ही वो उस मूव का लाइव डेमो देखकर उन्हें परफेक्ट बनाते थे. ओह सी यंग ने कहा, ‘रणवीर एक जानवर हैं पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर.’
रणवीर जैसा कोई नहीं…
ओह सी यंग ने आगे कहा कि आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की वजह से फिल्म का स्टाइलिश एक्शन सबसे अलग दिखता है. ओह सी यंग ने कहा कि हर एक्शन सीन में महारत हासिल करने के लिए रणवीर सिंह की लगन उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. ओह सी यंग ने मिड-डे को बताया कि उन्होंने पहले कभी रणवीर जैसा ध्यान और डिसिप्लिन रखने वाला नहीं देखा.
जो फाइट सीन…
ओह सी यंग ने आगे कहा, ‘वह पहले ऐसे एक्टर हैं जो फाइट सीन और कोरियोग्राफी पर नोट्स बनाते हैं. वह पूछते थे, ‘अगर मैं राइट हुक मार रहा हूं, तो मेरा बायां हाथ कहां है?’ वह सब कुछ लिख लेते थे. यहां तक कि कैमरा चालू होने से ठीक पहले उन्होंने डेमो भी मांगे. मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्होंने इससे पहले कोई एक्शन-बेस्ड फिल्म नहीं की थी. रणवीर अपनी अटूट लगन से इसे बहुत कम समय में महारत हासिल कर लेते हैं. बता दें कि, ओह सी यंग ने ‘वॉर 2’, ‘किल’, ‘फाइटर’ और ‘टाइगर 3’ जैसी कई बड़ी बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में भी काम किया है.