Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जन्म से पहले ही बन गया हीरो! डायरेक्टर ने मां को थमाई बेटे की साइनिंग फीस, 100 रुपये में हुआ सौदा

A Unique Filmi Story: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान ने 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण को लॉन्च किया था. अब जल्द ही वह इस स्पोर्ट्स स्टार के बेटे को फिल्मों में उतारने वाली हैं.

A Unique Filmi Story: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान इंडस्ट्री की एक ऐसी डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्में बनाई हैं. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उनकी ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट और कल्ट क्लासिक साबित हुई हैं. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि कम फिल्में बनाने के बाद भी फराह खान इंडस्ट्री की सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. वो फराह खान ही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण जैसी शाइनिंग स्टार दी. उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका पादुकोण को लॉन्च किया था. पिछले काफी समय से लोग ये जानना चाहते हैं कि अब किसे लॉन्च करेंगी? हाल ही में इस सवाल का जवाब फराह खान की खास दोस्त सानिया मिर्जा ने दिया है. इस जवाब का कनेक्शन सानिया के बेटे इजहान मिर्जा मलिक से जुड़ा है.

जन्म के बाद ही साइनिंग अमाउंट दे दिया

दरअसल, सानिया मिर्जा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ पर पहुंचीं. इस चैट शो में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खुलासा करते हुए बताया कि फराह खान ने उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक को फिल्मों में काम कराने का वादा किया है. इतना ही नहीं, फराह खान ने तो उनके बेटे के जन्म के बाद ही उन्हें साइनिंग अमाउंट दे दिया था. सानिया मिर्जा ने कहा कि फराह खान उनकी सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं. जब उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ, तब वह ऐसे ही सानिया से मिलने आईं. उन्होंने इजहान के जन्म के बाद साइनिंग अमाउंट दिया और वादा किया कि बड़े होने पर वह उनके साथ एक फिल्म बनाएंगी.

---विज्ञापन---

100 रुपये का नोट…

सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्होंने आठ साल बाद भी फराह खान का दिया हुआ वो पैसा संभालकर रखा है. सानिया मिर्जा ने कहा, ‘फराह ने मुझे 100 रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए थे और कहा था, ‘जब यह बड़ा होकर एक्टर बनेगा, तो मैं इसके साथ फिल्म करूंगी.’ वह 100 रुपये का नोट आज भी मेरे पास है.’

कुछ और ही है प्लान

फराह खान भले ही इजहान मिर्जा मलिक को एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में लाना चाह रही हों, लेकिन उनकी मां का उनके लिए कुछ और ही प्लान है. इसी चैट शो में सानिया मिर्जा ने यह भी बताया कि वह टेनिस में इजहान मिर्जा की दिलचस्पी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फिलहाल उनका जुनून फुटबॉल में है. वहीं, फराह खान ने आगे कहा कि इजहान को डांस और फिल्मों में भी उतनी ही दिलचस्पी है.

First published on: Oct 16, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो