Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dharal Surelia कौन? जिसके साथ शादी के बंधन में बंधे Darshan Raval

Darshan Raval Wedding: मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली है। कपल की खूबसूरत फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

Darshan Raval Wedding: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दर्शन रावल शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिंगर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली है। दर्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ सिंगर ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, ‘माय बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर।’ दर्शन ने अचानक शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। वहीं अब आप भी ये जानना चाहते होंगे कि आखिर दर्शन की दुल्हन हैं कौन? तो चलिए आपको भी बताते हैं धरल सुरेलिया (Dharal Surelia) कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Rinku Singh से बेटी के रिश्ते पर क्या बोले MP सरोज के पिता, शादी कब-तक?

---विज्ञापन---

दोनों साथ में खूब जचे

शादी के इस खास मौके पर दोनों दुल्हा-दुल्हन साथ में काफी जच रहे थे। धरल ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। वहीं दर्शन ने आइवरी-टोन्ड चिकनकारी शेरवानी पहनी थी। दोनों का लुक शाही नजर आ रहा था। वहीं दोनों की फोटोज इतनी खूबसूरत थी कि किसी की भी नजर उनसे हट नहीं पाई।

---विज्ञापन---

कौन हैं धरल सुरेलिया?

दर्शन की दुल्हन धरल सुरेलिया पेशे से आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं। डिग्री बैबसन कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की। साथ ही उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में एम.एससी की डिग्री भी हासिल की है। धरल एक फेमस डिजाइन कंपनी की डिजाइन फर्म की फाउंडर हैं। उन्होंने इस फर्म के जरिए कई बड़े डिजाइन प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।

कईं फेमस गाने गा चुके दर्शन

दर्शन भी सिंगिंग की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। हर कोई उनकी आवाज का कायल है। दर्शन ने कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। वो ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ‘जब तुम चाहो’, ‘तेरा सुरूर’ के ‘मैं वो चांद’, ‘सनम तेरी कसम’ के ‘खींच मेरी फोटो’ और ‘लवयात्री’ के ‘चोगाड़ा’ जैसे फेमस गाने गा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Grand Finale की तारीख, समय और कहां देखें शो के फाइनल डे की लाइव स्ट्रीमिंग?

First published on: Jan 19, 2025 08:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola