---विज्ञापन---

Exclusive: आने वाला है College Romance Season 5? खुद Apoorva Arora ने सीरीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

अपूर्व अरोड़ा भारतीय सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि गुजराती, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. वहीं, हाल ही में उन्होंने E24 Bollywood से खास बातचीत की और अपनी वेब सीरीज कॉलेज रोमांस के सीजन 5 को लेकर भी अपडेट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

College Romance-Apoorva Arora
College Romance-Apoorva Arora

अपूर्व अरोड़ा भारतीय सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि गुजराती, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. वहीं, हाल ही में उन्होंने E24 Bollywood से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मोमाकू (MoMaCu)को लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी मोस्ट लव्ड वेब सीरीज कॉलेज रोमांस के सीजन 5 को लेकर भी अपडेट दिया है.

कॉलेज रोमांस सीजन 5 पर अपूर्वा ने दिया अपडेट

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब अपूर्वा से उनकी मोस्ट लव्ड सीरीज कॉलेज रोमांस को लेकर पूछा गया कि क्या इसका अगला कोई सीजन आने वाला है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ” चार सीजन के बाद उन्होंने क्लोज कर दिया था. अब आगे कुछ होगा तो मुझे पता नहीं. इसकी मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह आज भी कॉलेज रोमांस के उनके जितने भी को-एक्टर्स थे उनके साथ कनेक्टेड हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ भी नया होता लाइफ में या कोई भी चीज होती है तो वह उन्हीं लोगों के पास जाती हैं.

---विज्ञापन---

मोमाकू में अपने किरदार पर अपूर्वा ने कही ये बात

इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म मोमाकू को लेकर भी बात की. साथ ही फिल्म में अपने किरदार पिंकी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म में वह इकलौती फीमेल कैरेक्टर हैं, जो अपनी लाइफ को बेहतर बनाना चाहती है और वह अपनी लाइफ को अपने हिसाब से जीना चाहती हैं.वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हरियाणवी बोलनी सीखी. हालांकि उन्हें इस भाषा पर पकड़ बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, क्योंकि उनका परिवार भी हरियाणा से ताल्लुक रखता है.

मोमाकू इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

फिल्म मोमाकू को लेकर बात करें तो यह एक थ्रिलर मूवी है, जो कि सिर्फ एक रात के बारे में है. जिसकी शुरुआत एक एटीएम चोरी से होती है, जिसे तीन लोगों ने मिलकर चुराया होता है और उसके बाद कहानी के सभी किरदार आपस में कनेक्ट होते हैं और उस रात तमाम अलग-अलग घटनाएं और कहानियां देखने को मिलती हैं. फिल्म में अपूर्वा अरोड़ा के अलावा जतीन सरना, तुषार दत्त और गौरव शर्मा नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन कुलदीप कुणाल ने किया है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म Kableone पर 4 जून को रिलीज होगी. यह सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि 10 अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कश्मीर ब्लास्ट में उड़ गया था इस एक्टर का घर, छोटी उम्र में की करियर की शुरुआत, आज है बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार

First published on: May 25, 2026 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.