---विज्ञापन---
कश्मीर ब्लास्ट में उड़ गया था इस एक्टर का घर, छोटी उम्र में की करियर की शुरुआत, आज है बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका कश्मीर ब्लास्ट में घर उड़ गया था और वो दौर उनके परिवार के लिए बेहद खौफनाक था. इतना ही नहीं इस एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बेहद छोटी उम्र में की थी. हालांकि धीरे-धीरे शानदार एक्टिंग और अपने काम से इस एक्टर ने बॉलीवुड में जगह बनाई. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
कुणाल खेमू बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कुणाल खेमू की. कुणाल खेमू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में हुआ था. कुणाल एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखता है. उनके परिवार के रवि खेमू और ज्योति खेमू भी एक्टर हैं. कुणाल ने अपनी पढ़ाई श्रीनगर से की है. इसके बाद 1990 में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था.
कुणाल खेमू की फिल्में
कुणाल खेमू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की. वह राजा हिंदुस्तानी, जख्म, जुड़वां, हम है राही प्यार के, जैसी फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा वह कलयुग, ढोल, गोलमाल 3, गो गोवा गॉन जैसी मूवी में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे. इसके अलावा वह वेब सीरीज अभय 3 में भी नजर आए थे.
कश्मीर ब्लास्ट में ढह गया था कुणाल का घर
वहीं, कुणाल जैसा कि कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में 1989 के एक हादसे के बारे में जिक्र किया था. उन्होंने 1989 में कश्मीर घाटी के माहौल के बारे में बताया था, क्योंकि उस दौरान चीजें काफी खराब थीं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कश्मीरी घाटी में एक ब्लास्ट हुआ था और इसमें उनका पूरा घर ढह गया था. यह धमाका इतना जोरदार धमाका हुआ था कि पूरा परिवार डरा हुआ था. लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ था, क्योंकि वो छोटे थे.
न्यूज में टूटा हुआ घर देख नाचने लगे थे कुणाल
एक्टर ने बताया कि वो बहुत छोटे थे, तो उन्होंने पूरे हादसे को सीरियस न लेते हुए वह इस बात पर एक्साइटेड हो गए कि टीवी में उनका टूटा हुआ घर दिखाया गया है.तो वह इस चीज पर डरने की जगह खुश होने लगे थे, क्योंकि टीवी पर उनका घर दिखाया गया था और उन्हें लग रहा था कि वो फेमस हो गए हैं. हालांकि उस घटना ने उनके परिवार की पूरी जिंदगी बदल दी थी.
कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से रचाई शादी
कुणाल की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान से शादी की है. कपल ने 2015 में शादी की और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है.