Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam The Conclusion Trailer : क्या इस बार विजय सलगांवकर का खेल होगा खत्म? तब्बू और जयदीप ने अजय देवगन की नाक में किया दम

Drishyam 3 Trailer Out: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया हैं.

drishyam 3 trailer Released
'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है

Drishyam The Conclusion Trailer Released: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. फैंस लंबे समय से विजय सालगांवकर की कहानी के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार विजय के सामने पहले से कहीं बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की कहानी ‘दृश्यम 2’ के आगे की कहानी से शुरू होती है, लेकिन मेकर्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को एक नई कहानी और बिल्कुल नया स्क्रीनप्ले देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुक्ता

ट्रेलर में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. हमेशा की तरह विजय अपने परिवार को बचाने के लिए हर चाल सोच समझकर चलते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार उनके सामने ऐसा पुलिस अधिकारी है, जो आसानी से हार मानने वाला नहीं है.

जयदीप अहलावत बने विजय के लिए मुसीबत

फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री कहानी को और दिलचस्प बना देती है. वह SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे हैं. राजवीर इस पुराने केस की गहराई तक पहुंचने और सच सामने लाने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है. ऐसे में विजय और राजवीर के बीच दिमागी खेल देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में लौटीं तब्बू

वहीं, तब्बू भी अपने दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में लौट रही हैं. श्रिया सरन, रजत कपूर और फिल्म की बाकी पुरानी स्टारकास्ट भी कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएगी. प्रकाश राज की मौजूदगी भी फिल्म में नया ट्विस्ट लेकर आती है.

गोवा में हुआ ट्रेलर लॉन्च

‘दृश्यम’ की कहानी और गोवा का रिश्ता काफी खास रहा है. यही वजह है कि मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च भी गोवा में किया. पणजी में हुए इस खास इवेंट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही.

---विज्ञापन---

ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

बहरहाल, ट्रेलर देखकर इतना तो साफ है कि विजय सालगांवकर के लिए इस बार मुश्किलें पहले से ज्यादा बड़ी हैं. अब सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर पुलिस को मात देने में कामयाब होंगे या इस बार राजवीर सिंह तोमर उनके सारे राज खोल देगा? इसका जवाब 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिलेगा.

First published on: Sep 09, 2026 01:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola