Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

T-Series की पूजा से गायब रहीं दिव्या खोसला, पति ने बहनों संग किया मेहमानों का स्वागत, फिर उठे तलाक के सवाल!

Divya Khosla Missing at Bhushan Kumar T-Series Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला और भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

Divya Khosla Missing at Bhushan Kumar T-Series Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, हाल ही में टी-सीरीज के मुंबई ऑफिस में भूषण कुमार की तरफ से सत्यनारायण भगवान की पूजा रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. लेकिन इस खास मौके पर कुमार खानदान की इकलौती बहू दिव्या खोसला नजर नहीं आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिव्या खोसला और भूषण कुमार के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें शुरू हो गईं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

भूषण कुमार ने बहनों संग किया मेहमानों का स्वागत

दरअसल, 24 सितंबर 2026 को भूषण कुमार की तरफ से टी-सीरीज के मुंबई ऑफिस में सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया. वहीं, भूषण कुमार अपनी बहनों तुलसी कुमार और खुशाली कुमार के साथ मेहमानों का स्वागत करते दिखाई दिए. मेहमानों समेत भूषण कुमार और उनकी टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और कंपनी की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना की.

---विज्ञापन---

फिर उठीं सेपरेशन की खबरें

टी-सीरीज की इस सत्यनारायण पूजा में भूषण कुमार के साथ घर की बहू दिव्या खोसला नजर नहीं आईं. पूजा में दिव्या खोसला की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसके साथ ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के सेपरेशन की खबरें सामने आने लगीं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूजा में दिव्या के शामिल न होने पर तरह-तरह के सवाल पूछे. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी पूजा में शामिल न होना उनके सेपरेशन या तलाक का संकेत नहीं है.

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें

बता दें कि भूषण कुमार और दिव्या खोसला के रिश्ते को लेकर ऐसी अफवाहें पहली बार सामने नहीं आ रही हैं. इससे पहले फरवरी 2024 में जब दिव्या ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘कुमार’ सरनेम हटा दिया था और टी-सीरीज को अनफॉलो कर दिया था, तब भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भूषण कुमार और दिव्या खोसला के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं. उस वक्त टी-सीरीज के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2026 03:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola