Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक-एक सीन मोदी… Dhurandhar 2 देख बौखलाहट में ये क्या बोल गई पाकिस्तानी मीडिया? VIDEO VIRAL

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, वहीं फिल्म देखने के बाद पाकिस्तानी मीडिया अलग ही दावा कर रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है, क्या आपने देखा ये वीडियो?

Pankistani Media Reaction Viral On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद जहां भारत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसे लेकर अलग ही तरह की चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर फिल्म को लेकर हैरान करने वाले दावे करती नजर आ रही है.

पाकिस्तानी एंकर का बड़ा दावा

वायरल वीडियो में एंकर ये कहती दिख रही है, कि फिल्म की पूरी शूटिंग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में हुई है. इतना ही नहीं, एंकर का दावा है, कि फिल्म के हर डायलॉग को पहले मोदी को भेजा गया, और उन्होंने ही अपने हिसाब से उन्हें तैयार किया.

---विज्ञापन---

ये बयान सामने आते ही, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स इस दावे को मजाकिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे ओवररिएक्शन मान रहे हैं, और बोल रहे हैं, कि पाकिस्तान बौखलाहट में कुछ भी बोल रहा है.

फिल्म के सीन्स ने बढ़ाई चर्चा

दरअसल, फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी को स्पीच देते दिखाया गया है. एक सीन में नोटबंदी जैसे फैसले का जिक्र है, तो वहीं एक अन्य सीन में शपथ ग्रहण का दृश्य भी दिखाया गया है. इन सीन्स की वजह से ही फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

---विज्ञापन---

ऐसे आदित्य धर ने पिरोया कहानी में एक-एक किरदार

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहानी को देशभक्ति और पॉलिटिकल बैकग्राउंड के साथ जोड़कर जबरदस्त तरीके से पेश किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है, कि थिएटरों में भीड़ ऐसी लगी मानों वीकेंड चल रहा हो.

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर मीम्स की भरमार हो गई है. कई लोग दावा कर रहे हैं, कि फिल्म ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है, इसलिए वहां की मीडिया इस तरह के बयान दे रही है. हालांकि, अब तक इस वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

Ranveer Singh, R. Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal जैसे सितारों से सजी ये फिल्म रिलीज के साथ ही 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. फिलहाल, फिल्म की कहानी और विवाद दोनों ही इसे लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2026 01:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola