Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ घर गए दिग्गज एक्टर

Dharmendra Discharged Hospital: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक अपडेट आया है. धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

Dharmendra Discharged from Hospital
धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी

Dharmendra Discharged from Hospital: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र को छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले 3 दिनों से पूरे देश में टेंशन का माहौल है. हालांकि, उनके परिवार और टीम की तरफ से लगातार उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की जा रही हैं.

डॉक्टर्स ने किया डिस्चार्ज

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे एक्टर धर्मेंद्र को बुधवार सुबह डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज करने की सलाह दी है. इसके बाद धर्मेंद्र के परिवार ने डॉक्टरों की सलाह मानते हुए. धर्मेंद्र को अस्पताल से घर ले जाने का फैसला किया और एम्बुलेंस में ही उन्हें अस्पताल से घर ले जाया गया.

---विज्ञापन---

डॉक्टरों ने दी जानकारी

एक्टर का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने PTI को ये सारी जानकारी दी है. इसके अलावा धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एम्बुलेंस में अपने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ घर जाते देखा गया है.

यह भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा अस्पताल में भर्ती, दोस्त ने बताया अचानक घर पर बेहोश होकर गिरे

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र के निधन की अफवाह

एक्टर का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने PTI को ये सारी जानकारी दी है. इसके अलावा धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एम्बुलेंस में अपने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ घर जाते देखा गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाह उड़ने लगी, जिस पर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने रिएक्ट किया और इसे झूठी अफवाह करार दिया.

First published on: Nov 12, 2025 08:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola