Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

De De Pyaar De 2 की कमाई में आई भारी गिरावट, 6वें दिन बस इतने करोड़ सिमटा कलेक्शन

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'De De Pyaar De 2' की कमाई 6वें दिन और ज्यादा नीचे चली गई.

---विज्ञापन---

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6
De De Pyaar De 2 की कमाई

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ की कमाई में बढ़ते दिन के साथ-साथ लगातार गिरावट होती जा रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 6 दिन हो गए. इन 6 दिनों में पहले के 3 दिन मूवी ने ठीक-ठाक कमाई की. इसके बाद से मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जो 6वें दिन और ज्यादा नीचे चली गई. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘De De Pyaar De 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ ने 6वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.75 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 8.84% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.19%, दोपहर के शो में 8.05%, शाम के शो में 8.76%, और रात के शो में 12.37% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो हीरोइन, जिसकी बोल्डनेस ने इंडस्ट्री में मचाया कहर, पति ने सरेआम की पिटाई, टूटीं दो शादियां

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

भारत के अलावा फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक ही कमाई की है. Sacnilk.com के अनुसार, अजय और राकुल की मूवी ने दुनियाभर में 68.5 करोड़ का कारोबार किया है. अभी इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 31.5 करोड़ और कमाने होंगे.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ में राकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन के अलावा एक्टर आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर भी लीड रोल में हैं. अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2019 में आई फिल्म ‘De De Pyaar De’ की सीक्वल है.

First published on: Nov 20, 2025 07:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola