Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dadasaheb Phalke Awards 2026: ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, टेलर स्विफ्ट को भी मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की अनाउंसमेंट हो गई है. इस बार बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का खूब जलवा देखने को मिला है. वहीं हॉलीवुड हस्तियों ने भी अपनी जगह बनाई.

Dadasaheb Phalke Awards 2026
'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' की लिस्ट, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत के सितारों के लिए साल 2026 की एक और बड़ी अवॉर्ड लिस्ट सामने आ गई है. दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का एलान हो गया है. इस बार बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का खूब जलवा देखने को मिला है. फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है. जबकि रणवीर सिंह को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं, ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय सितारों के साथ हॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों को भी जगह मिली है.

‘धुरंधर’ और ‘सैयारा’ का रहा जलवा

20 नवंबर को फेस्टिवल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं की लिस्ट जारी की गई. इसमें आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है. वहीं, आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को बेस्ट प्रोड्यूसर चुना गया. यामी गौतम धर को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस और अक्षय खन्ना को ‘धुरंधर’ में शानदार परफॉर्म करने के लिए सम्मानित किया गया. दूसरी तरफ, ‘कंतारा: चैप्टर 1’ को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म और ऋषभ शेट्टी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है.

---विज्ञापन---

समय रैना से कमल हासन तक को मिला सम्मान

इस बार कॉमेडियन समय रैना के लिए भी खुशखबरी है. उन्हें कॉमेडियन ऑफ द ईयर चुना गया है. रितेश देशमुख को कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है.

टेलर स्विफ्ट और जेम्स कैमरून भी लिस्ट में

इंटरनेशनल सितारों की बात करें तो पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया है. वहीं, जेम्स कैमरून को उनकी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है.

---विज्ञापन---

देखें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट

धुरंधर- बेस्ट फिल्म
रणवीर सिंह- बेस्ट एक्टर
अनीत पड्डा- बेस्ट एक्ट्रेस
आदित्य धर- बेस्ट डायरेक्टर
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- बेस्ट प्रोड्यूसर
यामी गौतम धर- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस
अक्षय खन्ना- शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मान
सैयारा- सॉन्ग ऑफ द ईयर
रितेश देशमुख- बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल
समय रैना- कॉमेडियन ऑफ द ईयर
कमल हासन- फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
कंतारा: चैप्टर 1- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म
ऋषभ शेट्टी- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर
इलैयाराजा- संगीत में उत्कृष्ट योगदान
स्मृति ईरानी- अभिनय के लिए सम्मान
आर्यन खान- बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर
बैड्स ऑफ बॉलीवुड- बेस्ट वेब सीरीज
जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर
शेफाली शाह- वेब सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस
टेलर स्विफ्ट- इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून- वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
अवतार: फायर एंड ऐश- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

First published on: Nov 21, 2026 09:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो