Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: 100 करोड़ से महज इतने कदम दूर ‘सितारे जमीन पर’, जानिए ‘कुबेर’ की कैसी रही कमाई

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और धनुष की फिल्म कुबेर बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के छठे दिन का कलेक्शन...

---विज्ञापन---

sitare zameen par vs kubera
sitare zameen par vs kubera

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की ‘कुबेर’ बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अपना जादू बरकरार रख रही हैं। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी और अब छठे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ 100 करोड़ के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है, जबकि ‘कुबेर’ भी अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों का छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल?

छठे दिन के कलेक्शन का हाल?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने छठे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, धनुष की ‘कुबेर’ ने इसी दिन 4.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दोनों ही फिल्मों ने अपने रिलीज के छठे दिन बेहतर कमाई की है। आमिर और धनुष की फिल्मों के पिछले दिनों के कलेक्शन को देखें तो यह आंकड़े कम हैं।

---विज्ञापन---

फिल्मों की कितनी रही कुल कमाई

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के छह दिनों में कुल 82.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दूसरी ओर, ‘कुबेर’ की कुल कमाई 65.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है। दोनों ही फिल्में टोटल कलेक्शन में अभी तक 100 करोड़ के क्लब के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं बीते दिनों की कमाई को देखते हुए और मेकर्स और क्रिटिक्स की उम्मीदों के मुताबिक आमिर खान की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। वहीं धनुष की फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

‘सितारे जमीन पर’ का अब तक का कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने 10.7 करोड़, दूसरे दिन 20.2 करोड़, तीसरे दिन 27.25 करोड़, चौथे और पांचवे दिन 8.5 करोड़ और 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं छठे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक 82.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आने वाले दिनों में देखना होगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

---विज्ञापन---

‘कुबेर’ का अब तक का कलेक्शन

धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 65.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़, दूसरे दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 17.35 करोड़, चौथे दिन 6.8 करोड़, पांचवें दिन 5.85 करोड़ और छठे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। धनुष की फिल्म की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म वीकेंड डेज में दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कायम रहती है या नहीं।

यह भी पढ़ें:  Laughter Chefs 2 के विनर्स रिवील, ट्रॉफी थामे Elvish Yadav- Karan Kundrra की तस्वीरें लीक

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस होगी कांटे की टक्कर

बात दें कि आनें वाले दिनों में यानि कि 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में इन दो फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है या फिर यह और ज्यादा बढ़ सकती है। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म बाजी मारती है।

यह भी पढ़ें: Explainer: पंचायत चुनाव में मंजू देवी की हार क्यों? कहां गलती कर बैठे प्रधान जी

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 26, 2025 07:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola