Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम बनने वाले हैं पेरेंट्स, शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी

Randeep Hooda, Lin Laishram Announce Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. हाल ही में रणदीप ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी संग फोटो शेयर कर ये गुड न्यूज दी है.

Randeep Hooda, Lin Laishram Announce Pregnancy On 2nd Wedding Anniversary

Randeep Hooda, Lin Laishram Announce Pregnancy: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में रणदीप ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन के साथ फोटो शेयर कर ये खुशखबरी दी है. शेयर की गई फोटो में दोनों जंगल में कैम्प फायर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं. आज यानी 29 नवंबर को रणदीप और लिन अपनी शादी की दूसरी सालगिरह भी मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने ये गुड न्यूज सबके साथ शेयर की है.

शनिवार 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है. इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… एक छोटा सा वाइल्ड आने वाला है.” कपल के फोटो शेयर करते ही फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. आज रणदीप अपनी दूसरी सालगिरह भी मना रहे हैं. ऐसे में कपल्स को उनकी शादी की सालगिरह की भी शुभकामनाएं मिल रही हैं.

दूसरी सालगिरह पर खुशखबरी

बता दें कि रणदीप और लिन, ने साल 2023 में एक इंटीमेट कल्चरल मणिपुरी फंक्शन में शादी की थी. रणदीप ने अपनी शादी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है. इनकी लव स्टोरी भी काफी कमाल की है. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी. यहीं से पहले दोनों दोस्त बने और फिर जीवनसाथी. बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ भी रहते थे. 29 नवंबर, साल 2023 को मणिपुर के इम्फाल में दोनों ने शादी रचाई थी.

---विज्ञापन---

रणदीप हुड्डा वर्क फ्रंट

रणदीप हुड्डा इन दिनों शानदार फिल्मों में काम कर रहे हैं. उनका नया लुक हर किसी को चौंका देता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था. अब जल्द ही रणदीप जॉन सीना स्टारर अपकमिंग एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नजर आने वाले हैं.

First published on: Nov 29, 2025 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola