---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो कभी फिल्मों में दिखाती थी जलवा, आज सड़क पर भीख मांगकर कर रही गुजारा

सड़क किनारे फटे-पुराने कपड़ों में भीख मांगती दिखी इस एक्ट्रेस की हालत देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए, जिसकी तस्वीरें लोगों को परेशान कर रहीं हैं, क्या आप जानते हैं ये कौन सी एक्ट्रेस है?

मायानगरी की चमक-दमक जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही बेरहम भी मानी जाती है. यहां सितारे रातों-रात आसमान छूते हैं, लेकिन वक्त बदलते ही कई चेहरे गुमनामी में खो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसी ही एक्ट्रेस की कहानी सामने आई, जिसने लोगों को भावुक कर दिया.

फटे-पुराने कपड़ों में भीख मांगती दिखी एक्ट्रेस

फटे-पुराने कपड़ों में सड़क पर भीख मांगती दिखी इस एक्ट्रेस ने खुद का नाम शीला बताया है. जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ, तब इस एक्ट्रेस की बदहाली की कहानी सबके सामने आई. उसकी हालत देखकर लोग उसे मानसिक रूप से बीमार समझकर नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन अब सच्चाई जानकर हर कोई हैरान रह गया.

---विज्ञापन---

वीडियो देखकर यूजर्स को लगा था सदमा

दरअसल, कुछ वक्त पहले सोशल वर्कर तरुण मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रही महिला ने न सिर्फ खुद को एक्ट्रेस बताया बल्कि वो बोली कि उन्होंने बॉलीवुड में काम किया, लेकिन फिर जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया, तो उनकी हालत बद से बदत्तर हो गई.फिर जब कोई सहारा नहीं बचा, रहने के लिए घर तक नहीं रह गया, तो जिंदगी सड़क पर गुजरने को वो मजबूर हो गईं.

---विज्ञापन---

टीवी की इस एक्ट्रेस ने की थी मुलाकात

ये वीडियो सोशल वर्कर तरुण मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. तरुण जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के लिए काम करते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी शीला से मिलने पहुंचीं थीं. शिल्पा ने सिर्फ उनसे मुलाकात ही नहीं की, बल्कि उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ डांस भी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

---विज्ञापन---

वीडियो में खुद को अनाथ बताती दिखीं एक्ट्रेस

वीडियो में शीला खुद को अनाथ बताती नजर आईं. उन्होंने कहा कि अब जिंदगी में कुछ नहीं बचा और बस मौत का इंतजार है. उनकी हालत देखकर पुलिस भी मदद के लिए आगे आई. पुलिस ने शीला को सुरक्षित जगह पहुंचाया, जहां उन्हें वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था दी गई. वहां उनका इलाज कराया गया, बाल कटवाए गए और सिर पर मौजूद घावों पर मरहम-पट्टी की गई. बहरहाल, शीला की कहानी बताती है, कि समय एक जैसा कभी नहीं रहता, जो चमकता सितारा होता है, वो कभी अपनी चमक खो भी देता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.