प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो गई है. इस फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ आए हैं और दोनों की जोड़ी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अक्षय कुमार की भूत बंगला ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 को भी टक्कर दे दी है. वहीं, भूत बंगला की रिलीज के बीच एक महीने बाद भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों ने 20 अप्रैल के दिन कितना कलेक्शन किया है.
भूत बंगला ने अब तक किया इतना कारोबार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन मूवी ने 19 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीन दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
भूत बंगला ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़
वहीं, सैकनिल्क के मुताबिक भूत बंगला ने अपने पहले सोमवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं फिल्म ने धुरंधर 2 के इस सोमवार के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है और इसकी टोटल कमाई 64.75 करोड़ हो गई है. इसका इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ हो गया है और दुनिया भर में फिल्म ने 106.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
धुरंधर 2 ने पांचवें सोमवार किया इतना कलेक्शन
वहीं, धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने पांचवें सोमवार सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.62 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.1 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में कुल 1117.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इस मूवी की कुल कमाई 1758.96 करोड़ रुपये हो गई है.
भूत बंगला और धुरंधर 2 में दिखे ये कलाकार
बता दें जहां भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं उनके साथ राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार दिखे हैं. दूसरी ओर धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखे हैं और सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: महीने बाद भी गदर काट रही है ‘धुरंधर 2’, 33वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़