Exclusive: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग मूवी ‘भूल चूक माफ’ चर्चाओं में बनी हुई है। मेकर्स ने मूवी की थिएटर रिलीज को कैंसिल कर दिया है। वहीं फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। जहां मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने का कारण सुरक्षा व्यवस्था को बताया है तो वहीं ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने इसकी ओटीटी रिलीज का दूसरा कारण रिवील किया है। आइए आपको भी बताते हैं ट्रेड एक्सपर्ट ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज पर दिनेश विजान ने जताया भरोसा, बोले- फिल्म अच्छा करेगी…
क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट?
ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने न्यूज 24 से बातचीत करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज पर बात की। अतुल मोहन ने बताया कि मूवी की एडवांस बुकिंग रिलीज से दो दिन पहले खुल गई थीं, लेकिन प्री-बुकिंग में मूवी की कोई खास कमाई नहीं हो रही थी। वहीं इसका ज्यादा बज भी नहीं दिखाई दे रहा था। इससे साफ था कि मूवी अगर थिएटर में रिलीज की जाती है तो ये एक फेलियर ही साबित होने वाली है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मेकर्स को होगा फायदा
वहीं दूसरी ओर ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में जो माहौल है ऐसे में लोग थिएटर की जगह ओटीटी पर ही फिल्म को देखना पसंद करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मेकर्स के लिए ये एक फायदा का सौदा साबित होगा। थिएटर की बजाय मूवी अब ओटीटी पर ही अच्छी कमाई करेगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मेकर्स ने दिया था ये कारण
बता दें मूवी के मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले ही थिएटर रिलीज कैंसिल की। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज अपडेट्स भी दी। मूवी को ओटीटी पर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं मेकर्स ने क्लीयर करते हुए कहा था कि ये फैसला हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘हम हिंदुस्तानी…’, अनुपम खेर के भाई ने जम्मू से भेजा वीडियो; भारतीय सेना की बहादुरी को यूं किया बयां