Bhool Chuk Maaf: इस समय पूरे देश की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर टिकी हुई है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से हमला किया गया था, जिसे भारत की सेना ने पूरा नहीं होने दिया। मगर भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ की थियेटर रिलीज कैंसिल कर दी है और अब फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से 1 दिन पहले अचानक उठाए इस फैसले पर फिल्म निर्माता ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें: Fifty Shades Darker के डायरेक्टर का ब्रेन कैंसर से निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
OTT पर रिलीज होगी ‘भूल चूक माफ’
9 मई को थियेटर में ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन 8 मई को मेकर्स ने फिल्म के सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की जानकारी देकर सबको चौंका दिया। अब ये रोम-कॉम मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 मई को स्ट्रीम होगी। फिल्म की टीम ने जारी बयान में बताया था कि पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फिल्म निर्माता दिनेश विजान का रिएक्शन
मैडॉक फिल्म्स के मालिक और फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म को थियेटर की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने के फैसले पर बात की। मिड जे को दिए इंटरव्यू में दिनेश विजान ने कहा, ‘हाल ही में जो कुछ हुआ है, उसके मद्देनजर उन्हें देश की भावनाओं को सबसे पहले रखने का भारी दायित्व महसूस हुआ। अभी, देश के बीच एकता जरूरी है, खासकर जब दांव ऊंचे हों। उन्होंने आखिरी वक्त में किए गए बदलावों को स्वीकार किया और इसके एम्पेक्ट को लेकर भी अपनी फिक्र जाहिर की।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओटीटी रिलीज से पड़ेगा फर्क?
हालांकि फिल्म की रिलीज को आखिरी समय में बदलाव के बावजूद दिनेश विजान ने कहा कि उनको भरोसा है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। दिनेश विजान बोले, ‘एक अच्छी कहानी के लिए हमेशा दर्शक होते हैं और ये बात मैं जानता हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म ऐसे में समय में सुकून और खुशी लेकर आएगी, जब लोगों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘हम हिंदुस्तानी…’, अनुपम खेर के भाई ने जम्मू से भेजा वीडियो; भारतीय सेना की बहादुरी को यूं किया बयां