Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की एक्ट्रेस जिसने धर्म बदलकर की शादी, सर्जरी को लेकर हुईं ट्रोल; पहचाना कौन?

सलमान खान की एक्ट्रेस ने धर्म बदलकर अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग शादी की थी। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद इंडस्ट्री ही छोड़ दी। कुछ ने तो शादी के लिए अपना धर्म तक चेंज करवा लिया। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं वो भी इनमें से एक हैं। उन्होंने भी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया और इंडस्ट्री से भी अलविदा ले लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia Birthday) की। कल यानी 10 अप्रैल को एक्ट्रेस 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास खबरें बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर की एंट्री ने कराची की रेव पार्टी में लगा दी आग! इंटरनेट पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का एनिमेटेड वीडियो

---विज्ञापन---

डेब्यू मूवी बनी हिट

आयशा टाकिया अपनी डेब्यू मूवी से ही इंडस्ट्री में छा गई थीं। उन्होंने साल 2004 में आई ‘टार्जन: द वंडर कार’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें उनके साथ लीड रोल में वत्सल सेठ नजर आए थे। वहीं अजय देवगन भी मूवी में मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काफी पहचान मिल गई थी। मूवी के बाद वो विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

सलमान संग हिट जोड़ी

एक्ट्रेस इसके बाद साल 2009 में वो सलमान खान की मूवी ‘वॉन्टेड’ में नजर आई थीं। इस मूवी में उनका किरदार काफी हिट हुआ था। अभी भी ये सोशल मीडिया पर वायरल किरदारों में से एक है। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड का थामा हाथ

सलमान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से साल 2009 में शादी कर ली थी। उन्होंने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। उनके पति सपा नेता अबू आजमी के बेटे हैं। इस्लामिक रिती रिवाजों के साथ निकाह पढ़ने के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री से भी गायब सी दिखीं। वहीं एक्ट्रेस अपनी सर्जरी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उन्हें सर्जरी के बाद बदले लुक की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: फेमस पाकिस्तानी ड्रामा हो रहा ऑफ एयर, ‘मीम से मोहब्बत’ का लास्ट एपिसोड इस दिन होगा टेलीकास्ट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola