Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh से जुड़े 5 विवाद, एक के चलते तो ब्लॉकबस्टर मूवी से हट गया था गाना

Arijit Singh Birthday Special: अरिजीत सिंह अपनी आवाज से दुनिया पर राज करते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से विवाद लिस्ट में शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Arijit Singh Birthday Special: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज का हर कोई दीवाना है। अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले सिंगर अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं। गानों से दीवाना बनाने वाले सिंगर की लाइफ विवादों में काफी घिरी हुई रही है। एक विवाद की वजह से तो ब्लॉकबस्टर मूवी से उनका गाना हटा दिया गया था। आज यानी 25 अप्रैल को वो अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी 5 कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद भी Tashan को क्यों किया जाता है याद? करीना कपूर से जुड़ी है असली वजह

---विज्ञापन---

सलमान खान संग विवाद

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ अरिजीत का विवाद काफी पॉपुलर है। साल 2014 में अरिजीत सिंह ने एक अवॉर्ड शो में सलमान पर एक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद भाईजान अरिजीत से नाराज हो गए थे। ये विवाद काफी साल तक चला। इसके बाद सिंगर ने माफी मांगी और साल 2023 में ‘टाइगर 3’ में उन्होंने सलमान के लिए गाना गया।

---विज्ञापन---

ममता बनर्जी ने बैन किया था कॉन्सर्ट

साल 2022 में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया था। सिंगर ने उस दौरान गेरुआ गाने की एक लाइन गाई थी, जिसके बाद काफी विवाद हो गया था। सीएम ममता बनर्जी ने उनका कॉन्सर्ट रद्द करा दिया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि ये कॉन्सर्ट गेरुआ गाने की वजह से रद्द किया गया है, क्योंकि इसमें गेरुआ रंग का जिक्र है। हालांकि सीएम ममता ने इसे बेबुनियाद बताया था और कहा था कि जी-20 बैठक की सिक्योरिटी रीजन की वजह से कॉन्सर्ट रद्द किया गया था।

---विज्ञापन---

सुल्तान से हटा था गाना

अरिजीत सिंह का एक विवाद सुल्तान मूवी से भी जुड़ा है। मूवी में जग घूमिया गाना पहले अरिजीत सिंह ने गाया था, जिसके बाद उनके गाने को हटाकर राहत फतेह अली खान से ये गाना रिकॉर्ड कराया गया था। इसकी असली वजह सलमान खान से जुड़ा विवाद ही था।

महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में सिंगर पर महिला पत्रकार पर बदसलूकी करने का आरोप लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक महिला पत्रकार ने अरिजीत से उनकी पहली शादी के बारे में पर्सनल सवाल पूछ लिया था जिस पर सिंगर भड़क गए थे। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

---विज्ञापन---

धमकी भरा फोन

साल 2015 में भी सिंगर विवादों में छा गए थे। गैंगस्टर रवि पुजारी ने अरिजीत को धमकी भरा कॉल करके 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Srinidhi Shetty? जिनकी वजह से ‘रामायण’ में साई पल्लवी को मिला सीता का रोल

First published on: Apr 25, 2025 10:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola