Ayushmaan Sethi Engagement: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फेम अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी (Ayushmaan Sethi) ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और मशहूर योगा ट्रेनर समीक्षा शेट्टी (Samiksha Shetty) संग इटली में सगाई कर ली है. इटली की खूबसूरत वादियों में घुटनों पर बैठकर आयुष्मान ने अपनी लेडीलव को प्रपोज किया, जिसकी बेहद ड्रीमी और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि समीक्षा उम्र में आयुष्मान से 6 साल बड़ी हैं.
इटली की वादियों में आयुष्मान ने किया ड्रीमी प्रपोजल
अर्चना पूरन सिंह के लाडले आयुष्मान सेठी ने अपनी लेडीलव समीक्षा शेट्टी को इटली के खूबसूरत लोकेशन्स के बीच प्रपोज किया. आयुष्मान ने घुटनों पर बैठकर समीक्षा को अंगूठी पहनाई, जिसके बाद समीक्षा एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती और काफी इमोशनल नजर आईं.
व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग और रोमांटिक मोमेंट्स
दोनों ने अपने इस स्पेशल डे पर व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग की थी. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में यह कपल एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाता, किस करता और समंदर किनारे लिप-लॉक करता नजर आ रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.
हर जन्म में एक-दूसरे को चुनने का किया वादा
कपल ने इंस्टाग्राम पर इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा. उन्होंने बयां किया कि कैसे किस्मत ने उन्हें हजारों लोगों के बीच मिलाया और वादा किया कि वे हर जन्म में एक-दूसरे को ही चुनेंगे और ताउम्र साथ रहेंगे.
उम्र में 6 साल का फासला और प्रोफेशनल बैकग्राउंड
आपको बता दें कि समीक्षा शेट्टी उम्र में आयुष्मान से करीब 6 साल बड़ी हैं. समीक्षा पेशे से एक जानी-मानी सेलिब्रिटी योगा ट्रेनर, माइंड कोच और हेल्थ मेंटर हैं. वहीं आयुष्मान पेशे से एक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और व्लॉगर हैं.
अर्चना पूरन सिंह के घर में जल्द बजेगी शहनाई
अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे हैं- आर्यमन और आयुष्मान सेठी. कुछ समय पहले ही बड़े बेटे आर्यमन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी संग सगाई की थी, और अब छोटे बेटे आयुष्मान के भी सैटल होने के फैसले से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. यानी अब जल्द ही अर्चना पूरन सिंह के घर में शहनाई बज सकती है.