Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख संग हिट डेब्यू, कभी ‘परी’ तो कभी ‘पहलवान’, एक्टिंग छोड़ बनीं फिल्मेकर; पहचाना कौन?

Anushka Sharma Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी डेब्यू मूवी से ही रातोंरात स्टार बन गई थीं। एक्ट्रेस ने फिल्मेकिंग में भी हाथ आजमाया। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

---विज्ञापन---

Anushka Sharma Throwback: बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस बेहद कम हैं जिन्होंने अपने डेब्यू से ही इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो आज भी इंडस्ट्री में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाई हैं, जिसे वो करना चाहती थीं। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं जिसने शाहरुख खान के साथ हिट डेब्यू किया और रातों रात स्टार बन गईं। इंडस्ट्री में उन्होंने कई चैलेंजिंग किरदार निभाए और बाद में एक्टिंग छोड़ फिल्मेकर बन गईं। जी हां हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा की। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

डेब्यू मूवी से बनीं स्टार

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मूवी से की थी। इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी ने रातोंरात अनुष्का को स्टार बना दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को पीके और सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raha नहीं Ranbir-Alia ने इस खास शख्स पर रखा नए बंगले का नाम, करोड़ों में है कीमत

---विज्ञापन---

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत

बैंगलोर में पली-बड़ी अनुष्का आर्मी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। उनके पिता अजय कुमार आर्मी में कर्नल रह चुके हैं। एक्ट्रेस ने बैंगलोर में ही आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक मॉल में फैशन डिजाइनर वेंट्रेल रॉड्रिक्स ने उन्हें पहली बार देखा था। इसके बाद उन्होंने अनुष्का को अपने शो में मॉडलिंग करने का मौका दिया, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई।

---विज्ञापन---

इन मूवीज में किया काम

अनुष्का की पहली ही मूवी भले ही ब्लॉकबस्टर रही हो, लेकिन आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और इंडस्ट्री को कई बेहतरीन मूवीज दीं। रब ने बना दी जोड़ी के बाद उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘सुल्तान’ और ‘संजू’ जैसी मूवीज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---

फिल्म मेकिंग में जमाई धाक

अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। इसके बाद उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने ‘परी’, ‘एनएच 10’, ‘बुलबुल’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी मूवीज बनाई। वहीं ओटीटी की मशहूर वेब सीरीज पाताल लोक की प्रोड्यूसर भी अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का अब अपनी फैमिली के साथ ही टाइम बिताती हैं। मां बनने के बाद वो काफी टाइम से फिल्मों से दूर हैं। बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ उन्हें अक्सर टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बाद इंडिया टूर पर अब ये 5 सिंगर्स, जानें किसका-कहां होगा कॉन्सर्ट?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 11, 2025 04:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola