Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की क्या थी वजह? Amaal Mallik ने खोला राज

अरिजीत सिंह ने 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया था. अब सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने उनके इस फैसले के पीछे की वजह पर बात की है.

Arijit Singh-Amaal Mallik
Arijit Singh-Amaal Mallik

अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और अपनी खूबसूरत आवाज के लिए लोगों के बीच पहचाने जाते हैं. कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज देने के बाद उन्होंने साल 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. सिंगर के इस ऐलान के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया. इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी उनके इस फैसले से काफी हैरान थे. हालांकि, हाल ही में सिंगर अमाल मलिक ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह का खुलासा किया है.

अमाल ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर किया खुलासा

दरअसल, अमाल मलिक ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि किसी ने उन पर किसी तरह का प्रेशर नहीं डाला है. ये उनका फैसला रहा है. जब उन्होंने इसका ऐलान किया था, तब हममें से जो लोग उनके साथ काम कर चुके हैं, उन्हें एक-दो साल पहले ही इसका एहसास हो गया था कि अब अरिजीत की फिल्मों के संगीत में दिलचस्पी नहीं रही.”

---विज्ञापन---

अरिजीत के गानों पर बोले अमाल

इस दौरान उन्होंने अरिजीत के गानों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “जब कोई बड़ा आर्टिस्ट बन जाता है तो उसे अपने प्रोजेक्ट चुनने की पूरी आजादी होती है. इंडस्ट्री में लोग सोचते हैं कि अरिजीत सिंह से गाना गवाना है, चाहे कितना भी पैसा खर्च हो.” अमाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि अरिजीत सिंह खुद भी गाने पर ध्यान देते हैं और देखते हैं कि वह गाना अपने आप में कितना अच्छा है.

अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद गाए ये गाने

बता दें कि अरिजीत सिंह ने साल 2026 की शुरुआत में ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वह अब फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने आमिर खान के अनुरोध पर फिल्म ‘एक दिन’ के लिए टाइटल सॉन्ग गाया था. इसके अलावा, उन्होंने इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिए भी टाइटल सॉन्ग गाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

अमाल मलिक के बारे में

वहीं, अमाल मलिक की बात करें तो वह इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं. 36 साल के अमाल ने अब तक अपनी एल्बम और फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं. उन्होंने ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘सूरज डूबा है यारों’, ‘सोच ना सके’, ‘समझावां’, ‘राब्ता’ और ‘फिर और क्या चाहिए’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 17: ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर लगाई छलांग, शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2026 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola