Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 14: 14 दिन में कमाई 1500 करोड़ के पार! रणबीर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास

Ramayana Box Office Collection Day 14: नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' ने 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Ramayana Box Office Collection Day 14
Ramayana Box Office Collection Day 14

Ramayana Box Office Collection Day 14: नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा छाया हुआ है. फिल्म ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 14 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की छप्परफाड़ कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने भारत में ही नहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है. 14 दिनों में ये फिल्म भारत में 850 करोड़ के करीब पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड लेवल पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

14वें दिन की शानदार कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की कमाई जोर-शोर से आगे बढ़ रही है. फिल्म ‘रामायण’ ने 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 13वें दिन के मुकाबले 18.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 844.40 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,009.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.65 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये, तमिल में 1.60 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

14वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

14वें दिन फिल्म ‘रामायण’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में गिरावट देखी गई है. दूसरे बुधवार को पूरे देश में फिल्म के 22,289 शो चलाए गए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.8 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन सुबह के शो में 8.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 16.85 प्रतिशत, शाम के शो में 23.23 प्रतिशत और रात के शो में 23.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

1500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,519.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी के साथ फिल्म ने 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

First published on: Nov 19, 2026 07:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो