Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Love & War’ से सामने आया आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, लाल परी बन स्टेज पर लगा रही आग

Alia Bhatt Love & War First Look: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आलिया लाल परी बन स्टेज पर अपने हुस्न से आग लगाती नजर आ रही हैं.

Alia Bhatt Love & War First Look
Alia Bhatt Love & War First Look (Image credit: Instagram)

Alia Bhatt Love & War First Look: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक शेयर किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी. अभी फैंस रणबीर कपूर के ऑरा से बाहर भी नहीं निकले थे कि मेकर्स ने उन्हें एक और सरप्राइज दे दिया. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसमें आलिया बला की खूबसूरत और कातिलाना लग रही हैं. बताया जा रहा है कि यह आलिया भट्ट का अब तक का सबसे हॉट और ग्लैमरस लुक है.

कैसा है आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक?

संजय लीला भंसाली फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. इसमें आलिया बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं. पोस्टर में आलिया ने डार्क रेड कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर एक हेडपीस भी पहना हुआ है. पोस्टर में आलिया किसी कैबरे डांसर के अंदाज में नजर आ रही हैं. आलिया लाल परी के रूप में स्टेज पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं. वहीं, पोस्टर का बैकग्राउंड काफी धुंधला रखा गया है.

---विज्ञापन---

आग भी, दिलों की जान भी!

प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आग भी, दिलों की जान भी! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है. सिनेमाघरों में मिलते हैं!’

आलिया का दूसरा पोस्टर

मेकर्स ने ‘लव एंड वॉर’ से आलिया का एक और लुक शेयर किया है. इसमें वह चमकते हुए स्टेज पर रेड कलर की ड्रेस में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘सितारे तो हज़ार, पर चमक इसकी है! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है.’

First published on: Sep 25, 2026 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola