ऐश्वर्या राय बच्चन जो अपनी पर्नल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं, उनकी हाल की सामने आई तस्वीरों ने फैंस का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया है, जिसमें ऐश्वर्या की खूबसूरती और आराध्या के न्यू हेयरकट ने लोगों को खूब इंप्रेस किया, ये तस्वीरें ऐश्वर्या की मां के घर की हैं, जिसमें पूरा परिवार रक्षाबंधन का त्योहार साथ मनाते नजर आ रहा है, ये फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.
मायके में ऐश्वर्या ने मनाया रक्षाबंधन
दरअसल, ऐश्वर्या राय ने इस बार रक्षाबंधन का त्योहार अपने मायके में परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके की खास झलक उनकी भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में ऐश्वर्या अपने भाई आदित्य राय, भाभी श्रीमा, मां वृंदा राय और परिवार के बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि फोटो में आराध्या बच्चन भी अपनी नानी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं.

सादगी भरे अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या
वायरल तस्वीर में ऐश्वर्या का लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट नजर आ रहा है. उन्होंने व्हाइट एथनिक सूट पहना हुआ है और खुले बालों में दिखाई दे रही हैं. बिना किसी तामझाम के भी ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, उनके भाई आदित्य ऑफ व्हाइट कॉलर वाली टी-शर्ट और ब्लू चेक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं. दोनों भाई-बहन कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

आराध्या के नए हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
इस तस्वीर में सबसे ज्यादा चर्चा आराध्या बच्चन के लुक की हो रही है. आराध्या व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं. उनका नया हेयरस्टाइल फैंस का ध्यान खींच रहा है. तस्वीर में वह अपनी नानी वृंदा राय के साथ पोज देती दिख रही हैं और उनके चेहरे पर नानी के घर पहुंचने की खुशी साफ नजर आ रही है.
परिवार के बीच की बॉन्डिंग ने फैंस किया खुश
आराध्या की मामी श्रीमा राय भी ग्रीन सूट में तस्वीर का हिस्सा बनीं. उनके साथ परिवार के बच्चे भी नजर आ रहे हैं. पूरी तस्वीर में परिवार के बीच की बॉन्डिंग और त्योहार की खुशी देखने को मिल रही है.
कौन हैं श्रीमा राय?
श्रीमा राय ऐश्वर्या राय की भाभी और आदित्य राय की पत्नी हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. श्रीमा ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. उनके पोस्ट के जरिए कई बार राय परिवार की खास झलकियां भी फैंस को देखने को मिल जाती हैं.