Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद नए साथी की तलाश में हैं Rhea Chakraborty, बोलीं- ‘दिल का दरवाजा हमेशा..’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल होने जा रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती अभी भी सिंगल है. हाल ही में एक्ट्रेस ने नए साथी और प्यार को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अभी भी प्यार पर यकीन है.

Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty
Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 साल बीत चुके हैं. एक्टर की मौत को जून में इस साल पूरे 6 साल हो जाएंगे. हालांकि एक्टर की मौत ने बॉलीवुड में हड़कंप ला दिया था. एक्टर के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को काफी कुछ झेलना पड़ा था. वह इस मामले में जेल गई, ट्रोलिंग का सामना किया, फिल्मों से दूरी बनानी पड़ा और लोगों की तरह तरह की बातें भी सुननी पड़ी. हालांकि रिया अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं और वह एक नए साथी, प्यार की तलाश में है.

इस सीरीज में नजर आएंगी रिया

दरअसल, रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह की मौत के बाद अब फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. वह जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज फैमिली बिजनेस में नजर आएंगी, जिसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा उनके साथ दिखाई देंगे. इसी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बात की और अपने प्यार को अब वो क्या सोचती है उसके बारे में भी कहा.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने फिल्मों से बना ली थी दूरी

एक्ट्रेस ने बताया भी बताया कि उन्हें लगभग सात साल से कोई काम नहीं मिला है. रिया ने ये भी बताया कि वो हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन इन सभी चीजों के बाद उन्हें लगने लगा था कि उन्हें एक्टिंग का सपना छोड़ देना चाहिए था. यहां तक कि एक्टिंग को भूलने के लिए थेरेपी का भी सहारा लेना पड़ा. रिया ने पहले फैमिली बिजनेस सीरीज को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन हंसल ने उनसे इस बारे में बात की और पूछा कि तुम्हें क्या रोक रहा है. इसपर रिया ने कहा, “मैंने एक्टिंग छोड़ दी है. इसपर हंसल ने कहा, “तुम्हें ये करना चाहिए, इससे फर्क नहीं पड़ता कि तुम अच्छा करोगी या नहीं. एक्ट्रेस ने बताया कि हंसल की बात सुन उन्होंने सीरीज को हां कहा और वो इस बात से खुश हैं.

प्यार की तलाश में हैं रिया चक्रवर्ती

वहीं, प्यार और नए साथी को लेकर रिया ने कहा, ” प्यार के लिए मैंने दिल का दरवाजा हमेशा खुला रखा है.” आज भी वो मानती है कि प्यार एक खूबसूरत चीद हैं और वो अपनी लाइफ में एक बार फिर से प्यार को मौका देना चाहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जब Amitabh Bachchan को कहा गया था 3rd रेटेड एक्टर, ऐसा था बिग बी का रिएक्शन, जानें पूरा किस्सा

First published on: Feb 08, 2026 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola