---विज्ञापन---

आमिर खान ने कंफर्म किया 3 Idiots का सीक्वल, 10 साल बाद फिर लौटेगा रैंचो, राजू और फरहान का जादू

आमिर खान ने हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म का सीक्वल कंफर्म कर दिया है.

3 Idiots
3 Idiots

आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की 1 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन में व्यस्त है. फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी भी नजर आने वाली है. इस मूवी की रिलीज से पहले आमिर खान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. दरअसल, लंबे वक्त से फैंस को उनकी सुपरहिट मूवी 3 इडियट्स के सीक्वल का इंतजार था और अब उनका ये इंतजार भी खत्म हो गया. खुद आमिर खान ने इस मूवी के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है.

3 इडियट्स के सीक्वल पर आमिर खान ने दिया अपडेट

दरअसल अमर उजाला से बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कहा, ‘राजू इस वक्त 3 इडियट्स पर काम कर रहे है. मैंने कहानी सुनी है और ये बहुत शानदार है. स्क्रिप्ट में थोड़े सुधार की जरूरत है, लेकिन जो कहानी है वो बेस्ट है, पहले की कहानी की तरह ह्यूमर होगा. 3 इडियट्स के किरदारों को फॉलो करेगा,और 10 साल आगे की कहानी बढ़ेगी.

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “यह एक खूबसूरत कहानी है, मुझे लगता है कि अभिजात और राजू ने इसे बहुत अच्छे से लिखा और सोचा है. मैं भी इसे करने का इंतजार कर रहा हूं. एक बार फिर, मुझे फुंसुक वांगडू के किरदार में ढलना होगा.”

---विज्ञापन---

2009 में सुपरहिट रही थी 3 इडियट्स

आपको बता दे कि ३ इडियट्स साल 2009 में आई थी और इस फिल्म में आमिर खान के अलावा, शर्मन जोशी,आर माधवन, करीना कपूर, मोना सिंह जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों को ये कहानी खूब पसंद आई थी. 55 करोड़ में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

दादा साहेब फाल्के पर आमिर ने दिया अपडेट

वहीं 3 इडियट्स के अलावा आमिर खान ने दादा साहेब फाल्के को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “दादा साहेब फाल्के की कहानी बहुत इंस्पायरिंग है, राजू इस पर काम कर रहे थे. लगभग 3 ड्राफ्ट बनाए, लेकिन वो अभी भी स्क्रिप्ट से खुश नहीं है. इसलिए इसे अभी के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. हो सकता है कि बाद में इसपर फिर से काम करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1800 करोड़, हीरो ने ठुकराए शादी के 500 प्रपोजल, कहानी आज भी सुपरहिट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 05:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.