बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त बहुत ही हैप्पी स्पेस में है। 19 अप्रैल 2026 को दीपिका ने अनाउंस किया था कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं और सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद एक्साइटिड हैं। इसके बाद से ही, एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हुए थे। वहीं, अब इंतजार खत्म हुआ, दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर, एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।
---विज्ञापन---