---विज्ञापन---

ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1800 करोड़, हीरो ने ठुकराए शादी के 500 प्रपोजल, कहानी आज भी सुपरहिट

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपार मेहनत की, जिसका फल अब उन्हें मिल रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए हीरो ने अपने पांच साल दिए और इस बीच शादी के 500 प्रपोजल ठुकरा दिए. जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतरी तो सारे रिकॉर्ड टूट गए. फिल्म की धुआंधार कमाई से हर कोई हैरान रह गया. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

2017 की ब्लाॅकबस्टर

हम बात कर रहे हैं साल 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion) की, जिसने अपनी रिलीज से पूरे देशभर में धमाल मचा दिया था. फिल्म के पहले पार्ट से गजब का सस्पेंस बनाया गया था. ये वो समय था जब हर कोई जानना चाहता था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये सवाल देश के हर कोने में गूंज रहा था.

---Advertisement---

5 साल की कड़ी मेहनत

बाहुबली 2 आने के बाद दर्शकों को उनके सवालों का जवाब मिल गया. इस फिल्म को लेकर देशभर में एक अलग सा जुनून देखने को मिला था. फिल्म में शामिल कलाकारों ने भी इसमें अपनी जान झोंक दी थी. एक्टर-डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए पांच साल जमकर मेहनत की थी.

बाहुबली 2 की कमाई

2017 में आई फिल्म बाहबुली 2 ने भारत में 1,430 करोड़ और विदेश में 380 करोड़ कमाए, इसने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. ये पहली भारतीय फिल्म बनी जो 1000 करोड़ पार करने में कामयाब हुई.

---Advertisement---

हीरो ने ठुकराए शादी के 500 प्रपोजल

फिल्म के लीड स्टार प्रभास ने फिल्म के लिए कई कुर्बानी दी. पांच साल तक प्रभास ने खुद के साथ खूब मेहनत की. कोई डेटिंग, कोई शादी नहीं. उन्हें 500 से ज्यादा मैरिज प्रपोजल आए, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए. बाहुबली के जुनून के लिए प्रभास ने रात-दिन मेहनत की थी.

कहानी देख आज भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे

बाहुबली उन भारतीय फिल्मों में से एक हैं, जिसकी कहानी और किरदार आज भी दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबां पर हैं. बाहुबली 2 सिर्फ फिल्म नहीं, भारतीय सिनेमा का जुनून था. इसकी कहानी देखकर हमेशा रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

First published on: Apr 28, 2026 04:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.