---विज्ञापन---

52 साल की मलाइका का बना नया बॉयफ्रेंड? मिस्ट्री मैन का हाथ थामें दिखीं एक्ट्रेस, Video Viral

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं.

Malaika Arora
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह बीते दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. उनका यह रिश्ता लंबे वक्त तक चला. हालांकि कुछ वक्त पहले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. इस बीच वह हाल ही में किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर बातें बनने लगी हैं.

मिस्ट्री मैन का हाथ थामे दिखीं मलाइका

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स उनका हाथ थामे हुए है. वह उनका हाथ पकड़ कर कार की ओर ले जाता हुआ दिख रहा है. उसके बाद वह मिस्ट्री मैन उन्हें कार में बैठाता है और एक्ट्रेस उन्हें बाय करती हैं. इस दौरान पपराजी एक्ट्रेस को उस मिस्ट्री मैन के साथ कैमरे में कैद करते हैं. एक्ट्रेस इस दौरान ब्राउन फ्लोरल प्रिंटेड कलर का जंपसूट पहना हुआ है और वह इसमें काफी प्यारी लग रही हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए कमेंट्स

वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “वह है कौन? एक अन्य यूजर ने लिखा, ” गॉड ब्लेस यू मलिका जी. एक और यूजर ने लिखा, ” क्या ये इनका नया बॉयफ्रेंड है.”

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रही चर्चा में

मलाइका को लेकर बात करें तो वह हमेशा ही अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी और 2002 में कपल ने बेटे अरहान का स्वागत किया था. हालांकि शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था और उसके बाद एक्ट्रेस ने खुद से छोटे अर्जुन कपूर को सालों तक डेट किया. जिसके कारण वह काफी वक्त तक ट्रोल भी हुईं. लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ वक्त पहले टूट गया था. हालांकि इसके बाद मलाइका के हर्ष मेहता के साथ रिलेशनशिप में होने की बातें सामने आईं. लेकिन इसपर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया. वहीं अब इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Naagin 7 के एपिसोड में हुआ TV के इतिहास का सबसे बड़ा ब्लंडर, लोगों ने लगाई Ekta Kapoor की क्लास

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 10:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.