Naagin 7: टीवी की दुनिया में इन दिनों ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है, लेकिन इस बार वजह शो की कहानी नहीं बल्कि एक बड़ी तकनीकी गलती बन गई है. हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में ऐसा ब्लंडर देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया.
मेकर्स से हुई भारी चूक
दरअसल, शो के एक सीन में मेकर्स ब्लू स्क्रीन हटाना ही भूल गए. ये सीन तब का है, जब अनंता अपने दुश्मनों से भिड़ती नजर आती है. आमतौर पर ऐसे सीन्स में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार एडिटिंग में बड़ी चूक हो गई, और बैकग्राउंड में ब्लू स्क्रीन साफ दिखाई दे गई. भले ही ये गलती कुछ सेकंड की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इसे पकड़ लिया.
ट्रोल हुईं एकता कपूर
इस गलती के सामने आते ही दर्शकों ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि शो को जल्द खत्म करने की जल्दबाजी में क्वालिटी से समझौता किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों ने शो के वीएफएक्स पर भी सवाल खड़े किए और इसे पहले से ही कमजोर बताया.
एपिसोड में हुई ये गड़बड़ी
शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर पहले भी कई बार अपने कंटेंट और वीएफएक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं, लेकिन इस बार की गलती ने मामला और बढ़ा दिया. खास बात ये है, कि ये गड़बड़ी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए एपिसोड में नजर आई, जबकि टीवी पर टेलीकास्ट के दौरान इसे ठीक कर दिया गया था.

क्लिप सोशल मीडिया पर हुई वायरल
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने तुरंत एक्शन लिया और ऐप पर मौजूद एपिसोड को भी अपडेट कर दिया, लेकिन तब तक ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
आखिरी पड़ाव पर शो
अब जब शो अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो फैंस की उम्मीदें हैं, कि मेकर्स फिनाले में ऐसी कोई गलती नहीं दोहराएंगे. जानकारी के मुताबिक, Naagin 7 का फाइनल एपिसोड 7 जून को रिलीज होगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा, कि शो अपने अंत को किस तरह यादगार बनाता है.