Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anant Ambani का ड्रीम प्रोजेक्ट Vantara University की 5 खूबियां, जो इसे बनाती हैं सुपर यूनिक

अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया, उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. जिसका नाम वनतारा यूनिवर्सिटी है, जो कई मायनों में बेहद खास है.

Vantara University: अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया, उन्होंने अपने ड्रीप प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा कदम बढ़ाया है. जिसका नाम वनतारा यूनिवर्सिटी है, और इसके अनाउंसमेंट के साथ ही कई लोगों के चेहरे पर खुशी खिल गई, क्योंकि ये जगह एजुकेशन के साथ-साथ उनके जानवरों के प्रति प्रेम और नेचर के साथ लगाव को भी साथ लेकर काम करने का मौका देगी, अनंत का ये प्रोजेक्ट कई मायनों में बेहद खास है, लेकिन यहां हम उन पांच बड़ी बातों पर बात करेंगे, जो इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाती हैं.

फुल-फैसिलेटेड हाउसिंग कॉम्पेलेक्स

वनतारा यूनिवर्सिटी एक पूरी तरह से फुल-फैसिलेटेड हाउसिंग कैंपस होगा. यहां स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स एक ही जगह रहकर पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कर सकेंगे. यानी सीखने का माहौल 24×7 एक्टिव रहेगा.

---विज्ञापन---

हाईटेक क्लासरूम

अनंत के इस सपनो की दुनिया की हकीकत में यहां की क्लासेस बिल्कुल फ्यूचर रेडी होंगी. डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और इंटरएक्टिव टीचिंग के जरिए पढ़ाई को और दिलचस्प बनाया जाएगा.

एडवांस्ड लैब्स और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर

इस यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और क्लिनिकल सेटअप होंगे, जहां छात्र जानवरों की हेल्थ, ट्रीटमेंट और रिसर्च से जुड़ी ट्रेनिंग हासिल करेंगे. ये सुविधा इसे खास बनाती है.

---विज्ञापन---

रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस

वनतारा यूनिवर्सिटी का मुख्य लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि नए-नए रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना है. यहां स्टूडेंट्स को रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स पर काम करने का मौका मिलेगा, खासकर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर.

वन्यजीव कल्याण और संरक्षण का मिशन

इस यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी ताकत है, इसका फोकस वन्यजीवों का कल्याण. यहां इन-सीटू (प्राकृतिक वातावरण में) और एक्स-सीटू (प्राकृतिक आवास के बाहर) दोनों तरह के संरक्षण मॉडल पर काम किया जाएगा, ताकि जानवरों की बेहतर देखभाल और लंबी उम्र सुनिश्चित की जा सके.

---विज्ञापन---

वनतारा यूनिवर्सिटी का मकसद साफ है. जंगलों के साथ-साथ क्लासरूम और लैब्स में भी संरक्षण की सोच को मजबूत करना. ये प्रोजेक्ट आने वाले समय में भारत को वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बना सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola