Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 से Yamini Malhotra क्यों हुईं एविक्ट? जानिए 5 कारण

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस के घर में दिग्विजय राठी के बाद डबल एविक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें एक नाम यामिनी मल्होत्रा का है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर यामिनी घर से बेघर क्यों हुईं?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस के घर से दिग्विजय राठी एविक्ट हो गए हैं। अब दो और कंटेस्टेंट्स के एविक्ट होने की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें एक नाम यामिनी मल्होत्रा का है। वहीं दूसरा नाम एडिन रोज का है। यामिनी और एडिन दोनों ने एक साथ घर में एंट्री ली थी। दोनों ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर घर में एंट्री ली थी। यामिनी को जनता की ओर से कम वोट्स मिले हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर यामिनी के बेघर होने के पीछे क्या कारण रहे हैं?

घर में कम योगदान

यामिनी मल्होत्रा ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। वहीं उनका गेम बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से कमजोर दिखाई दिया। घर में योगदान की बात करें तो सबसे कम यामिनी का ही योगदान रहा है। उन्हें कभी भी किसी मुद्दे पर आवाज उठाते नहीं देखा गया। वहीं उनके एविक्ट होने का एक मुख्य कारण ये भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

एक्स कंटेस्टेंट की नकल करना

यामिनी को अक्सर एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल की कॉपी करते भी देखा गया है। वहीं घरवालों ने भी उन्हें बोल दिया था कि वह बस शहनाज गिल की कॉपी करने आई हैं। वहीं यामिनी को शहनाज की कॉपी करना महंगा पड़ गया क्योंकि लोगों को ये पसंद नहीं आया। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोगों ने इस बात को लेकर काफी ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें: क्या Digvijay Rathee की Bigg Boss में होने वाली है वापसी? सलमान के साथ स्टेज पर दिखा सबूत

---विज्ञापन---

खुद का नहीं कोई मुद्दा

यामिनी को अक्सर दूसरों की लड़ाई में घुसता देखा गया है। उनका खुद का कोई मुद्दा नहीं होता है। उनकी ये बात दर्शकों को रास नहीं आई। वहीं अगर कुछ उनसे जुड़ा मुद्दा देखने को भी मिला तो वह उसे टालती नजर आईं।

नहीं खेला गेम

घर में यामिनी ने टास्क में भी इतना कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। बाकी सदस्यों के मुताबिक उनका गेम काफी कमजोर नजर आया। उन्होंने घर में होने वाले टास्क में भी ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। वहीं टाइम गॉड बनने में भी उनकी दिलचस्पी कम ही दिखाई दी।

---विज्ञापन---

दोस्तों का नहीं दिया साथ

बिग बॉस के घर में यामिनी ने दोस्त तो बनाए लेकिन समय आने पर उनका साथ नहीं दे पाई। जैसे टाइम गॉड टास्क में यामिनी विवियन डीसेना को अकेली सपोर्ट कर रही थी, जबकि उनका पूरा ग्रुप विवियन के खिलाफ था। दोस्तों के साथ होने के बाद भी वह दोस्तों के साथ खड़ी नहीं रहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shrutika ने दिग्विजय राठी को क्यों खतरे में डाला? सलमान के सामने बताया असली कारण

First published on: Dec 21, 2024 12:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola