Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

After Announcing Pregnancy, Actress Shares Bad News, करोड़ों फैंस के टूटे दिल, खुलासा वायरल

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी कथित बेबी बंप तस्वीरों और वीडियोज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। अब इन अटकलों के बीच सामंथा ने खुद सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 25, 2026 14:21
Share :
Samantha Ruth Prabhu

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी कथित बेबी बंप तस्वीरों और वीडियोज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। अब इन अटकलों के बीच सामंथा ने खुद सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। फिल्म मा इंटी बंगारम की सक्सेस मीट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के बाद उन्हें कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ेगा और वह मैटरनिटी लीव पर जाएंगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस ब्रेक के बाद वह अपने फैंस के लिए नई फिल्म के साथ वापसी करेंगी। सामंथा के इस बयान के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने लगे। हालांकि, इस खुशखबरी के साथ एक्ट्रेस के काम से अस्थायी दूरी बनाने की बात ने कई प्रशंसकों को भावुक भी कर दिया। सामंथा के ब्रेक की खबर सामने आते ही फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। कोई बच्चे के आने की संभावित तारीख जानना चाहता है तो कोई उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुक है। फिलहाल, एक्ट्रेस का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनकी जिंदगी के इस नए अध्याय के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

First published on: Jun 25, 2026 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola