Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या Digvijay Rathee की Bigg Boss में होने वाली है वापसी? सलमान के साथ स्टेज पर दिखा सबूत

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी की वापसी होने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया। इसमें दिग्विजय सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखे। आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों विवादों में छाया हुआ है। दिग्विजय राठी के घर से एविक्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें दिग्विजय राठी शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आए। साथ ही सलमान भी दिग्विजय को सपोर्ट करते नजर आए। वहीं दिग्विजय की वापसी बिग बॉस हाउस में हो चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

बेघर हुए दिग्विजय

बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी हाल ही में घर से बेघर हो गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा। उनके एविक्शन को गलत बताया गया। दरअसल घर में एविक्शन टास्क हुआ। इसमें टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन की रैंकिंग लिस्ट के आधार पर एविक्शन टास्क हुआ। रैंकिंग लिस्ट के बॉटम 6 कंटेस्टेंट्स के बीच घरवालों ने वोट्स किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के बाद 2 और कंटेस्टेंट बेघर, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने किया एलिमिनेट

---विज्ञापन---

घर में हुआ कमबैक

इस टास्क में घरवालों ने दिग्विजय को ज्यादा वोट्स दिए और वह घर से बेघर हो गए। अब जनता के वोट्स के आधार पर दिग्विजय की वापसी हो गई है। प्रोमो में दिखाया गया कि वीकेंड का वार में सलमान खान भी दिग्विजय के एविक्शन से शॉक्ड हो गए। सलमान ने दिग्विजय को स्टेज पर बुलाया और कहा कि किसी को नहीं लगा था कि आपका सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।

---विज्ञापन---

सलमान ने घरवालों को लगाई फटकार

वहीं सलमान ने पूछा कि तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए। इस पर दिग्विजय इमोशनल हो गए। इसके बाद सलमान खान ने घरवालों की क्लास भी लगाई। उन्होंने शिल्पा और चुम को कहा कि आपने श्रुतिका को क्यों नहीं कहा कि दिग्विजय अपने ग्रुप का है उसे बचाना चाहिए। इसके बाद सलमान ने चुम को कहा आप बस करणवीर को नंबर 1 लाने में लगी रही। जब कोई बाहर हो जाता है तो आप रोते हुए और जिस समय उसे एविक्ट किया जाता है तब कोई कुछ नहीं करता।

यह भी पढ़ें: OTT Release: Despatch से Mismatched 3 तक, वीकेंड पर देखें ये 5 धांसू सीरीज-मूवीज

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2024 10:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola