Mirzapur The Movie Teaser Release: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ थिएटरों में गर्दा उड़ाने को तैयार है, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाली टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित तक जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, तो दो नए धांसू किरदारों की एंट्री देख फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया. क्या आपने देखा ये बवाली टीजर…
रिलीज हुआ धांसू टीजर
पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आए हैं, जबकि कुछ नए किरदारों की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
मिर्जापुर की सत्ता और गद्दी की जंग
रिलीज हुए टीजर में मिर्जापुर की सत्ता और गद्दी की जंग पहले से ज्यादा खतरनाक दिखाई गई है. कलीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच टकराव की झलक देखने को मिलती है. खास बात यह है कि दिव्येंदु का लोकप्रिय किरदार मुन्ना भैया एक बार फिर कहानी का हिस्सा बनने जा रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
धांसू टीजर देख फैंस उत्साहित
टीजर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग्स और मिर्जापुर की उसी पुरानी रफ्तार की झलक दिखाई गई है, जिसने इस फ्रेंचाइजी को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. अली फजल और दिव्येंदु कई एक्शन सीक्वेंस में नजर आते हैं, जबकि पंकज त्रिपाठी अपने शांत लेकिन खतरनाक अंदाज में दिखाई देते हैं.
इन दो नए किरदारों की एंट्री
फिल्म में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. ‘पंचायत’ से पॉपुलर हुए जितेंद्र कुमार और अभिनेता रवि किशन इस बार कहानी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. टीजर में दोनों का लुक काफी अलग दिखाई देता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके किरदार कहानी को नया मोड़ दे सकते हैं.
धांसू है फिल्म की स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. अब टीजर देखने के बाद फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी के लिए खूनी खेल देखने को मिलेगा.