Bigg Boss 18 Wild Card Contestants: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो गई है। इन कंटेस्टेंट्स में से दिग्विजय राठी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद भी बाकी सदस्यों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं घर में एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने वाली है। वो सदस्य और कोई नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ की स्टार शालिनी पासी हैं। वहीं इस स्टार का कनेक्शन शाहरुख खान की फैमिली से भी है। आइए आपको भी इस रईस हसीना के बारे में कुछ बातें शेयर करते हैं।
नेटफ्लिक्स के शो से हुईं फेमस
शालिनी पासी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो से शालिनी और ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। शो में उनकी पर्सनालिटी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। शालिनी का बेबाक अंदाज बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ पाता है या नहीं ये तो उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कौन हैं शालिनी?
शालिनी दिल्ली की रहने वाली हैं और एक रियलिटी स्टार हैं। वहीं शालिनी के पति संजय पासी दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन हैं। संजय पास्को ग्रुप के चेयरपर्सन हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स से कमाए पैसे को बिहार के एक गांव में दान कर दिए थे। उनके इस फैसले को लोगों ने खूब सराहा था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Film पर बड़ा अपडेट, मूवी में कैसे होगी ‘मुन्ना भैया’ की वापसी?
शालिनी पासी की नेटवर्थ कितनी?
शालिनी और संजय की नेटवर्थ सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। दोनों की नेटवर्थ मिलाकर 2690 करोड़ रुपये है। ये कमाई किसी फिल्मी सेलेब से भी कहीं गुना ज्यादा है। वहीं शालिनी अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। उनके अलग-अलग डिजाइन और महंगे पर्स सुर्खियों में बने रहते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शाहरुख खान की फैमिली से कनेक्शन
शाहरुख खान की फैमिली से शालिनी पासी का बेहद खास नाता है। शाहरुख और शालिनी के पति संजय क्लासमेट्स रह चुके हैं। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से दोनों ने साथ में पढ़ाई की है। वहीं शाहरुख और गौरी खान शालिनी और संजय की शादी में भी शामिल हुए थे। शालिनी ने ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में भी बताया था कि गौरी को मेरा काम काफी पसंद आता है और वह तारीफ भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: क्या दूसरे एलविश यादव बन पाएंगे दिग्विजय राठी? वाइल्ड कार्ड होकर भी टॉप 2 में शामिल