Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

दुआ हुई कुबूल… 45 की उम्र में मां बनेंगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, पति ने सुनाई खुशखबरी

एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को मां बनने की गुड न्यूज दी है.

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियां आने वाली हैं. 45 साल की उम्र में संभावना मां बनने जा रही हैं, और ये सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. कई सालों के संघर्ष, दर्द और उम्मीद के बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है.

पोस्ट में लिखी दिल की बात

इस पोस्ट के साथ संभावना ने भावुक कैप्शन भी लिखा, उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी अब शुरू होने जा रही है, जिसमें प्यार, उम्मीद और सरोगेसी शामिल है. साथ ही उन्होंने ‘काउंटडाउन शुरू’ लिखकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की.

---विज्ञापन---

सेलेब्स और फैंस दे रहे शुभकामनाएं

संभावना और अविनाश की इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके हौसले और धैर्य की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि संभावना और अविनाश ने साल 2016 में शादी की थी. शादी के बाद से ही दोनों फैमिली शुरू करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

कपल ने लिया IVF का सहारा

संभावना ने अपने व्लॉग्स में खुलासा किया था, कि उन्होंने करीब 7 से 8 बार IVF का सहारा लिया, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी. इतना ही नहीं, पिछले साल वो प्रेग्नेंट भी हुई थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनका मिसकैरेज हो गया. इस दर्दनाक अनुभव ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.

---विज्ञापन---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

अब सरोगेसी के जरिए उनका मां बनने का सपना पूरा होने जा रहा है. ये खबर सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए भी उम्मीद की किरण है, जो इसी तरह के संघर्ष से गुजर रही हैं. संभावना सेठ की ये कहानी दिखाती है, कि अगर हौसला और विश्वास मजबूत हो, तो हर मुश्किल के बाद खुशियों का रास्ता जरूर मिलता है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.