Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

हिरासत में लिए गए बॉलीवुड एक्टर इमरान खान, मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे थे एक्टर

Imran Khan Detained: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो भी सामने आया है.

actor imran khan detained

Imran Khan Detained: 10 अक्टूबर को CJP ने फिर से प्रोटेस्ट का आव्हान किया. वहीं राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस प्रदर्शन को रोक दिया. कई प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली की तरह मुंबई में भी इस प्रदर्शन का आयोजन हुआ. प्रदर्शन के विरोध में पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान सहित मुंबई के कई इलाकों में कार्रवाई की है. पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भी हिरासत में ले लिया.

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने किया डिटेन

10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट के दौरान एक्टर इमरान खान को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया. एक्टर सहित मुंबई पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया. बता दें CJP का ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया था.

---विज्ञापन---

एक्टर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इमरान खान के कई वीडियोज भी सामने आए हैं. वीडियो में एक्टर को मुंबई पुलिस डिटेन करती नजर आ रही है. एक वीडियो में इमरान खान ने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो इस शहर में रहता है. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है. मैं इसी वजह से यहां आया हूं. मैं किसी से मांग करने की स्थिति में नहीं हूं. न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. मैं यहां सिर्फ एक प्रतिनिधि के तौर पर आया हूं.’ इमरान खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इमरान खान की फिल्में

इससे पहले इमरान खान जुलाई में हुए एक प्रदर्शन मार्च में भी शामिल हुए थे. फिल्मी करियर की बात करें तो इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं. इसके बाद इमरान ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘दिल्ली बेली’ जैसी फिल्मों में नजर आए. वहीं बीतें कई सालों से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2026 08:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola