Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ali Goni & Jasmin Bhasin Wedding Confirmed? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, ‘वेडिंग बज्ज’ पर आया रिएक्शन

टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक जैस्मीन भसीन और अली गोनी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस ही नहीं, बल्कि पैपराजी भी जब-जब अली और जैस्मीन को साथ देखते हैं, उनका पहला सवाल शादी को लेकर ही होता है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह कपल कब सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। अब इन तमाम सवालों पर खुद अली गोनी ने चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए उन्होंने शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अली ने लिखा, जब शादी करनी होगी, खुद सबको बता दूंगा। मेरे रिश्तेदार भी मेरे इतने पीछे नहीं पड़े, जितने इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और हमें खुश रहने दो।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 28, 2026 17:51
Share :
jasmin-aly

अली के इस बयान से साफ है कि वह फिलहाल शादी की अफवाहों पर विराम लगाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी शादी का फैसला होगा, वह खुद अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करेंगे। हालांकि, इससे पहले भी अली गोनी शादी को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि “सब कुछ अल्लाह के हाथ में है।” वहीं, उन्होंने यह भी बताया था कि जैस्मीन शादी के लिए तैयार हैं और वह खुद भी इस रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अली ने साल 2026 में शादी होने के संकेत भी दिए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इसी साल के अंत तक जैस्मीन भसीन और अली गोनी अपने लंबे रिलेशनशिप को शादी में बदल सकते हैं। हालांकि, फिलहाल कपल की ओर से किसी तारीख या आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 05:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola