TV Actor: फेमस यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पिता की तबीयत भी बिगड़ रही है. घर पर आई इन परेशानियों ने शोएब इब्राहिम को अंदर तक हिला कर रख दिया है. इन सभी परेशानियों के बीच उनका सब्र भी टूट गया. शोएब ने अपने व्लॉग में जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब इंसान अंदर से टूटने लगता है.
एक्टर ने कहा, ‘जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पड़ाव आते हैं, जब इंसान बहुत डिमोटिवेटेड या डिप्रेस्ड महसूस करता है, लेकिन हर वक्त खुद को मजबूत दिखाना जरूरी नहीं होता.’ शोएब ने साफ कहा कि अगर उन्हें किसी बात से फर्क पड़ता है, तो वह इसे छिपाने की कोशिश नहीं करते. जब उन्हें लो फील होता है और रोने का मन करता है, तो वह रो लेते हैं. इस दौरान शोएब काफी इमोशनल दिखाई दिए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…