Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

नौवारी साड़ी में जमकर थिरकीं Shilpa Shetty, बप्पा की भक्ति में डूबी दिखी एक्ट्रेस, वीडियो Viral

नौवारी साड़ी में सजीं शिल्पा शेट्टी गणपति विसर्जन के दौरान ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। बप्पा की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार गणपति उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुआ।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 16, 2026 15:39
Share :
Shilpa Shetty

नौवारी साड़ी में सजीं शिल्पा शेट्टी गणपति विसर्जन के दौरान ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। बप्पा की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार गणपति उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुआ। विसर्जन के मौके पर उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी भी मौजूद रहीं। सामने आए वीडियो में पूरा परिवार बप्पा को विदाई देता नजर आ रहा है। इसी दौरान तेज ढोल की आवाज सुनकर शिल्पा खुद को रोक नहीं पाईं और ट्रेडिशनल मराठी अंदाज में जमकर डांस करने लगीं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर खूबसूरत नौवारी साड़ी पहनी थी। उनकी बेटी समीशा भी मां की तरह नौवारी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। मां-बेटी की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं शिल्पा ने बेटे वियान के साथ भी डांस किया और दोनों की बॉन्डिंग कैमरे में कैद हुई। राज और वियान पीले कुर्ते में नजर आए, जबकि शिल्पा और समीशा ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। शिल्पा के लिए गणपति उत्सव बेहद खास है और वह हर साल परिवार के साथ बप्पा का स्वागत, पूजा और विसर्जन करती हैं।

First published on: Sep 16, 2026 03:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola