Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

46 की एक्ट्रेस को है शादी से नफरत… बॉयफ्रेंड की मौत, अब अकेलापन है पसंद

Shamita Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में अकेलापन पसंद है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 29, 2025 16:33
Share :

Shamita Shetty: बॉलीवुड की शरारा गर्ल यानी शमिता शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार भी वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 46 साल की शमिता शेट्टी ने हाल ही में कहा कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को डिलीटेड चैप्टर बताया। एक्ट्रेस कहती हैं उनकी बहन शिल्पा से लेकर उनकी मां और सभी रिश्तेदार उनकी शादी के पीछे ही पड़ गए हैं। वहीं, शिल्पा तो अड़ गई हैं कि वह शमिता की शादी करा कर ही मानेंगी। बता दें कि शमिता को अपनी खुद की कंपनी और लाइफ में पीस इतना पसंद है कि वह शादी ही नहीं करना चाहती है। शमिता ने बताया कि वह अपने पहले बॉयफ्रेंड के साथ धूमधाम से शादी करना चाहती थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका शादी का सपना चकनाचूर हो गया।

बिग बॉस 15 के दौरान शमिता ने बताया था कि उनके पहले बॉयफ्रेंड का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2025 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola